..................... Tv weekly report: Kumkum Bhagya at number 3, Star Plus at the top - Hindi Filmibeat

Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते नंबर 3 पर 'कुमकुम भाग्य'..जानिए कौन है No.1..

[टेलीविजन] टेलीविजन की दुनिया अपने आप में अनोखी होती है। हर दिन बदलती कहानी और हर कहानी में बदलते किरदार। कभी दर्शकों को कहानी का यह बदलता रूख पसंद आ जाता है, जबकि कभी कभी दर्शक और सीरियल के बीच बंधी डोर टूट जाती है। लिहाजा, जो शो टॉप पर रहता है वह कभी भी अपने पायदान से फिसल सकता है, जबकि नीचे से कोई भी शो टॉप पर कायम हो सकता है। बहरहाल, यहां हम आपको बता रहें कि, टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते कौन सा शो किस नंबर रहा। किसने मारी बाजी और कौन अपनी जगह से फिसल गया।

kumkum bhagya

साथ निभाया साथिया नंबर 1

काफी समय से नंबर 1 और 2 के बीच झूलता सीरियल 'दिया और बाती हम' इस हफ्ते फिर नंबर दो पर है। वैसे जल्द ही इस सीरियल में खुशियां आने वाली हैं। जी हां, आईपीएस संध्या अब बहू होने का फ़र्ज निभाने जा रही हैं। संध्या मां बनने वाली है। लिहाजा, इस ख़बर के साथ ही पूरा परिवार खुश हो जाता है। वहीं, यह हफ्ता मोदी परिवार के लिए काफी फायदेमंद रहा। दस साल का लीप लेने के साथ ही 'साथ निभाना साथिया' इस हफ्ते नंबर 1 पर पहुंच गया। दस सालों में मोदी परिवार पूरा बिखर चुका है और गोपी बहु फिर से परिवार को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें- कपिल के साथ ठहाके मारना, शोएब को पड़ा मंहगा!

वहीं, अभि-प्रज्ञा के नोकझोंक के बीच किडनैपिंग की कहानी दर्शकों को पसंद आई और 'कुमकुम भाग्य' इस हफ्ते भी नंबर 3 पर कायम है। इसी के साथ बता दें, चैनलों की दौड़ में इस हफ्ते नंबर 3 पर रहा है कलर्स, जबकि 'सारेगामापा' और 'कबूल है' जैसे शो के सहारे जी टीवी है नंबर 2 पर। लेकिन इस हफ्ते बाजी मारी है स्टार प्लस ने।

सारेगामापा लिटिल चैंप्स दर्शकों को आई पसंद

बात रिएलिटी शो की करें तो इस हफ्ते फिर कपिल को थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। हंसी के ठहाकों के बीच कॉमेडी नाइट्स विद कपिल इस हफ्ते नंबर 3 पर कायम है। वहीं, जीटीवी के शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह शो इस हफ्ते नंबर 2 है। जबकि, इस हफ्ते दर्शकों को खतरों से खेलना भा गया और इसी के साथ खतरों के खिलाड़ी है नंबर 1 की पोजिशन पर।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X