Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते लोगों को पसंद आए 'अभि-प्रज्ञा'..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो..
[टेलीविजन] एक बार फिर हम हाजिर हैं आपके सामने टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट लेकर। बीते दिनों कई टेलीविजन शोज में बड़ा बदलाव आया है। किसी में 5 साल की लीप तो किसी की कहानी में 10 का फर्क। लिहाजा, इस बार की रिपोर्ट कुछ उलट पलट हो गई है। जिस सीरियल को दर्शक टॉप पर रखा करते थे, इस हफ्ते वह टॉप 3 लिस्ट में भी शामिल नहीं है। यहां हम आपको बता रहें कि, टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते कौन सा शो किस नंबर रहा। किसने मारी बाजी और कौन अपनी जगह से फिसल गया।
कुमकुम भाग्य ने मारी बाजी
काफी दिनों से किडनैपिंग ट्रैक चला रहे सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। अभि- प्रज्ञा जंगल से वापस घर आ गए हैं और अब उनके बीच रोमांस का मौसम आने वाला है। बहरहाल, अभि को गोली लगना और प्रज्ञा का उसे बचाना लोगों को पसंद आया। लिहाजा, इस हफ्ते कुमकुम भाग्य है टीआरपी में टॉप।
कुमकुम भाग्य: अभि-प्रज्ञा की घर-वापसी, अब आएगा रोमांस का मौसम!
जबकि स्टार प्लस पर आने वाली सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में आया लीप भी दर्शकों को पसंद आया और इस हफ्ते है यह नंबर 2 पर। इस सीरियल में कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। वहीं, कई हफ्तों से नंबर 1 पर काबिज 'दिया और बाती हम' को इस हफ़्ते पीछे किया है 'ये है मोहब्बतें' ने।
कॉमेडी नाइट्स रेस में वापस
पिछले हफ्ते टॉप 3 से बाहर हुआ कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने इस हफ्ते फिर जोरदार वापसी की है और वापस आ गया है नंबर 1 पर। वहीं, जीटीवी के शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स इस हफ्ते खत्म हो गया, जिसका फायदा मिला कलर्स के शो 'खतरों के खिलाड़ी' को। रिएलिटी शो की लिस्ट इस हफ्ते यह नंबर 2 पर रहा।
जबकि, इस हफ्ते टॉप 3 में जगह मिली है कलर्स पर आने वाले शो 'फराह की दावत' को, जिसने नंबर 3 पोजिशन हासिल की है।
पढ़ें- एकता कपूर ने बदल दिया इस शो का नाम.. तो अब बढ़ेगी TRP
नए सीरियल का स्वागत
टेलीविजन पर शुरू हुए नए शोज की बात करें तो एंड टीवी के सीरियल दर्शकों को भा रहे हैं। हालांकि, अभी इनकी टीआरपी इतनी नहीं है कि टॉप 10 में शामिल हो सके। लेकिन 'गंगा', 'भाभी जी घर पर हैं'....जैसे शो को काफी पसंद किया जा रहा है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
