Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' रेस में वापस.. जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!

[टेलीविजन] छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

television

चलिए अब जानते हैं, इस हफ्ते के टॉप 3 चैनल, सीरियल और फिर टॉप 3 रिएलिटी शो।

बात सीरियलों की करें तो काफी हफ्तों से टॉप 3 में दौड़ रहा शो 'साथ निभाना साथिया' एक बार फिर नंबर एक की पोजिशन पर काबिज है। वहीं उम्मीद है कि आने वाले कुछ और हफ्तों तक यह अपनी जगह पर कायम रहेगा। दर्शकों को शो में शुरू हुआ नया ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। गोपी मौत के करीब है और यही बात लोगों को बांधे रखी है।

Do You Know: 'रिपोर्ट्स' की यह एक्ट्रेस की Baby H एल्बम में मचा चुकी हैं धमाल

कुमकुम भाग्य रेस में वापस

पिछले हफ्ते रेस से बाहर हुआ शो कुमकुम भाग्य एक बार फिर उछलकर नंबर तीन की पोजिशन पर आ गया है। पिछले हफ्ते इसे 'ससुराल सिमर का' ने पीछे किया था। वहीं, रमन- ईशिता की दूरियों- नजदीकियों का खेल दर्शकों को पसंद आ रहा है। लिहाजा, इस हफ्ते भी ये हैं मोहब्बतें है नंबर 2 पर है।

रिएलिटी शोज में किसने मारी बाजी!

रियलिटी शोज़ की बात करें तो इस हफ्ते 'इंडियाज गॉट टेलैंट' की धूम रही। इसी के साथ यह शो है नंबर एक पर। वहीं, दूसरे नंबर पर रहा 'डीआईडी सुपरमॉम्स'। जबकि लोगों ने 'नच बलिए' को एन्जॉय किया और यह है नंबर 3 पर।

Do You Know: एक्टिंग के लिए इस सितारे ने कभी न्यूजपेपर तक बेची है

स्टार प्लस है नंबर वन

सीरियलों और रिएलिटी शोज के बाद कुल मिलाकर बता दें कि इस हफ्ते स्टार प्लस चैनल्स की दौड़ में नंबर एक आया। जबकि कलर्स ने हासिल की नंबर 2 की पोजिशन और लाइफ ओके को मिला तीसरा स्थान।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X