..................... Tv weekly report: Diya aur Baati Hum at Number 3, Comedy Nights fails - Hindi Filmibeat

Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'दिया और बाती हम' नंबर 3 पर..जानिए किसने दी चुनौती..

[टेलीविजन] एक बार फिर हम हाजिर हैं आपके सामने टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट लेकर। फिल्में तो हर शुक्रवार आती हैं लेकिन टीवी सीरियल हमारे जीवन का सही मायने में हिस्सा होते हैं। अभि- प्रज्ञा हो या संध्या- सूरज, दर्शक इनसे खुद को काफी ज्यादा जुड़ा पाते हैं। लिहाजा, जब सीरियल में बदलाव आते हैं तो कभी दर्शक उसे अपनाते हैं तो कभी सिरे से नकार देते हैं। बहरहाल, यहां हम आपको बता रहें कि, टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते कौन सा शो किस नंबर रहा। किसने मारी बाजी और कौन अपनी जगह से फिसल गया।

diya aur baati hum

साथ निभाया साथिया नंबर 1

जैसा कि हमने कहा सीरियलों में बदलाव का असर कभी पॉसिटिव होता है तो कभी निगेटिव। लिहाजा, काफी समय से नंबर 2 और 3 पर दौड़ रही सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में आया लीप दर्शकों को पसंद आया और यह पहले स्थान पर वापस आ गई है। इसमें कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। जबकि, अभि-प्रज्ञा के नोकझोंक के बीच किडनैपिंग की कहानी दर्शकों को पसंद आई और 'कुमकुम भाग्य' इस हफ्ते भी नंबर 2 पर कायम है।

पढ़ें- Wow: वापस आने वाली हैं टेलीविजन की यह सुपरहिट एक्ट्रेस

वहीं, कई हफ्तों से नंबर 1 पर काबिज 'दिया और बाती हम' इस हफ़्ते की टीआरपी रेटिंग में तीसरे पायदान पर लुढ़क गया है। लोगों को रियल लाइफ में संध्या और सूरज के बीच हो रही अनबन के साथ ही कमजोर पड़ती कहानी कुछ रास नहीं आई। जिसका असर इसकी टीआरपी पर साफ देखा जा सकता है।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को झटका

बात रिएलिटी शो की करें तो इस हफ्ते कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को जोरदार झटका मिला है। यह शो टॉप 3 की लिस्ट से आउट हो गया है। वहीं, जीटीवी के शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह शो इस हफ्ते नंबर 2 है।

पढ़ें- जीरो फीगर के जमाने में खूब छक खा रही हैं यह एक्ट्रेस

जबकि, इस हफ्ते टॉप 3 में जगह मिली है कलर्स पर आने वाले शो 'फराह की दावत' को, जिसने नंबर 3 पोजिशन हासिल की है। लेकिन जिस रिएलिटी शो ने बाजी मारी है, वह है 'खतरों के खिलाड़ी'। इस हफ्ते दर्शकों को खतरों से खेलना बेहद भा गया और इसी के साथ खतरों के खिलाड़ी है नंबर 1 की पोजिशन पर।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X