Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते नंबर 2 पर 'दिया और बाती हम', जानिए कौन है No.1..

By Neeti

फिल्में तो 100 करोड़ कल्ब और 200 करोड़ के साथ हिट, सुपरहिट की श्रेणी में आ जाती है। लेकिन टेलीविजन की दुनिया इससे काफी अलग होती है। यहां कौन सा शो टॉप पर है और किसे दर्शक कर रहे हैं नापसंद, यह जानना काफी कठिन है। बहरहाल, यहां हम आपको बता रहें कि, टीआरपी चार्ट में इस हफ्ते कौन सा शो किस नंबर रहा। किसने मारी बाजी और कौन अपनी जगह से फिसल गया।

diya aur baati hum

कुमकुम भाग्य नंबर 1 पर

कुछ समय से नंबर 1 की पोजिशन पर काबिज 'दिया और बाती हम' इस हफ्ते कहीं चूक गया। शायद इस शो को अपने मुद्दे से भटकने की वजह से दर्शकों का इंटरेस्ट खोना पड़ा और यह खिसक कर नंबर 2 पर आ गया। वहीं, अभि-प्रज्ञा की नोक-झोंक दर्शकों को पसंद आयी और 'कुमकुम भाग्य' इस हफ्ते है नंबर 1 की पोजिशन पर। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि दर्शक काफी दिनों से इंतजार में हैं कि कब प्रज्ञा अभि से अपने प्यार का इजहार करेगी।

पढ़ें- दृष्टि धामी Weds नीरज खेमका

बहरहाल, अब यह देखना है कि कुमकुम भाग्य भी कब तक इस जगह पर काबिज रह पाता है। क्योंकि दर्शकों को ज्यादा इंतजार करना पसंद नहीं। इंतजार की बात हो रही है तो नाम आता है स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का। इस हफ्ते यह फैमिली ड्रामा दर्शकों को आकर्षिक करने में सफल रहा और नंबर तीन पर कायम रहा। हालांकि सीरियल जल्द ही एक लीप लेने वाला है। जिस कारण उम्मीद है कि अगले हफ्ते भी दर्शक इससे जुड़े रहेंगे।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल फिसला

वहीं, बात रिएलिटी शो की करें तो कपिल को इस हफ्ते थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। इस हफ्ते दर्शकों ने कॉमेडी की जगह खतरों से खेलना ज्यादा बेहतर समझा। लिहाजा, नंबर एक पर है 'खतरों के खिलाड़ी', वहीं कपिल शर्मा की ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' दूसरे नंबर पर रही।

सीरियल और रिएलिटी शो के बाद आपको बता दें, ओवरऑल इस हफ्ते नंबर एक चैनल रहा ‘स्टार प्लस', जबकि दूसरे नंबर पर ‘ज़ी टीवी' और तीसरा पोजिशन पर ‘कलर्स' चैनल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X