..................... Tv weekly report: DID supermoms at number 1, Kapil Sharma fails - Hindi Filmibeat

Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते सुपरमॉम्स का तड़का..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!

[टेलीविजन] लीजिए, एक बार फिर हम हाजिर है टेलीविजन का साप्ताहिक रिपोर्ट लेकर। यहां हम आपको बताएंगे कि टीआरपी चार्ट में कौन सा शो हुआ आगे, कौन अपनी जगह से फिसला और इन सबके बीच किसने बनाया दर्शकों के दिल में स्पेशल जगह। बहरहाल, इन सबसे पहले बता दें, इस हफ्ते शुरू हुआ शो DID सुपरमॉम्स दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आते ही इस शो ने सबके सामने चुनौती खड़ी दी है।

चलिए अब जानते हैं, इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल और फिर टॉप 3 रिएलिटी शो।

'कुमकुम भाग्य' अपनी जगह पर काबिज

कुमकुम भाग्य में किडनैपिंड ट्रैक खत्म क्या हुआ, लोगों की दिलचस्पी शो में दुगुनी हो गयी है। अभि-प्रज्ञा के बीच हो रही नोंक-झोंक और बुलबुल-पूरब की प्रेम कहानी दर्शकों के दिल में उतर रही है। बहरहाल, अभी शो में काफी ट्वि्स्ट आने वाले हैं। जिससे उम्मीद है कि शो अगले हफ्ते भी अपनी जगह पर जमा रहेगा।

कुमकुम भाग्य: OMG, आलिया हॉस्पिटल में लेगी बुलबुल की जान!

वहीं, दूसरे नंबर पर जद्दोजहद करती दिख रही है 'साथ निभाना साथिया'। कहीं न कहीं शो में गोपी पर दुखों का पहाड़ टूटना दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। अहम ज़िद पर अड़े हैं कि वो दूसरी शादी करेंगे। और दूसरी तरफ कोकिला बेन को दूसरी बार हार्ट अटैक हुआ है। वहीं, पिछले हफ्ते टॉप 3 से गायब 'दिया और बाती हम' एक बार फिर से नंबर 3 पर लौट आया है।

सुपरमॉम्स का तड़का, कपिल को मिला झटका

रिएलिटी शो की बात करें तो, पिछले हफ्ते ज़ी टीवी पर 'डीआईडी सुपरमॉम्स' लांच हुआ और आते ही शो ने पूरे टीआरपी चार्ट को ऊपर- नीचे कर दिया। कई हफ्तों से नंबर 1 पर रहे कपिल शर्मा का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल इस हफ्ते फिसल कर नंबर 2 पर चला आया है। यहां तक की सनी लियोन का तड़का भी शो को टॉप पर न ला पाया।

LIST: नच बलिए 7 कंटेस्टेंट्स.. धमाकेदार होगा सीजन!

इस हफ्ते नंबर 3 पर है 'खतरों के खिलाड़ी'। बता दें, अब इस का शो का फिनाले है। वहीं, इस हफ्ते रिएलिटी शो में जिसने बाजी मारी है वह है DID सुपरमॉम्स..गोविंद का साथ और कंटेंस्टे्ंस की मस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X