TRP रिपोर्ट- लिस्ट में 'साथ निभाना साथिया 2' की सरप्राइज एंट्री, जानिए इस हफ्ते के टॉप 5 टीवी शो
BARC इंडिया की ओर से पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शोज की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के हिसाब से स्टार प्लस के शो अनुपमाँ ने पहला स्थान बनाए रखा है। लेकिन तेज गति से आगे बढ़ रही है 'गुम है किसी के प्यार में' और 'इमली'। स्टार प्ल्स के इन दोनों शो की टीआरपी लगातार बढ़ती जा रही है। शो का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, इस हफ्ते टॉप 5 में सरप्राइज एंट्री हुई है साथ निभाया साथिया 2 की।

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर स्टार प्लस के शो 'अनुपमाँ' में अनुपमा और उनके परिवार के जीवन में चल रहे नाटक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह लगातार कई महीनों से पहले स्थान पर है। मौजूदा ट्रैक के अनुसार, काव्या वनराज से शादी करने को कहती है, जिसके लिए अनुपमा भी राजी हो चुकी है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाता है कि बा, वनराज और काव्या को रोमांस करते हुए देख लेती हैं, जिसके बाद बा उन्हें ये सब बंद करने या घर छोड़कर जाने की चेतावनी देती हैं।
बहरहाल, यहां देंखे टॉप 5 शो-


Click it and Unblock the Notifications











