TV TRP LIST: इन टीवी शोज को लगा जोर का झटका, अनुपमा को मात दे नंबर 1 पर आया ये सीरियल

TV TRP LIST week 25

TV TRP LIST week 25: वैसे तो लगभग हर सीरियल एक दूसरे को टक्कर देता रहता है। अब कौन सा सीरियल कितना पानी में है और कौन सा शो आगे है इसे जानने के लिए हर हफ्ते टीवी टीआरपी रिपोर्ट निकाली जाती है। वहीं बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की भी रिपोर्ट जारी कर दी है। चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कौन सा सीरियल पहुंचा है टॉप पर और कौन सा सीरियल है दूसरे तीसरे और चौथे स्थान पर।

नंबर वन पर है ये शो

शो के नंबर वन पर होने की बात करें तो इस बार भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बाजी मार ली है। जी हां, यह शो एक बार फिर टॉप पर आ गया है। बार-बार यह शो टॉप की पोजीशन हासिल कर रहा है। इससे यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को यह शो कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। वहीं रेटिंग की बात करें तो शो को 2.3 की रेटिंग मिली है।

Take a Poll

दूसरे नंबर पर है ये शो

अब अगर अनुपमा पहले नंबर पर नहीं है तो लोगों को उम्मीद थी की कम से कम 'अनुपमा' दूसरे नंबर पर तो होगा ही, लेकिन ऐसा नहीं है। दूसरे स्थान भी अनुपमा से छिन गया है। इस बार दूसरे नंबर पर है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो। इस बार शो की रेटिंग 2.1 मिली है।

तीसरे नंबर पर है यह शो

आखिरकार अब बारी आ ही गई है 'अनुपमा' की। जी हां, 'अनुपमा' इस बार तीसरे स्थान पर है। शो की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगर शो में कुछ इंटरेस्टिंग ट्विस्ट नहीं आता है तो शो की टीआरपी पर गहरा असर पड़ेगा। वहीं इस बार सीरियल की रेटिंग 2.1 है।

चौथे नंबर पर है ये शो

चौथे नंबर की बात करें तो इस बार चौथे नंबर पर है कंवर ढिल्लों का शो 'उड़ने की आशा'। इस सीरियल ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' को टीआरपी की रेस में आगे निकलने के लिए टक्कर तो दी लेकिन फिर भी यह शो आगे नहीं निकल पाया। सीरियल की रेटिंग की बात करें तो इस बार सीरियल को 2.1 रेटिंग मिली है।

पांचवें नंबर पर पहुंच गया ये शो

वैसे तो लोगों को उम्मीद थी की यह शो जल्द ही आगे निकलेगा क्योंकि कॉमेडी से भरपूर यह शो है कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का। 'लाफ्टर शेफ 2' में भारती के साथ ही कई तमाम सितारे देखने को मिलते हैं। हंसी ठहाके के साथ यह शो आगे तो बढ़ रहा है, लेकिन शो की टीआरपी पीछे जा रही है। यह शो लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस शो की रेटिंग 1.6 है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X