नागिन,डायन हुए पुराने नये साल में बिच्छू करेगा टीवी पर राज
जल्द ही टीवी की दुनिया में नागिन और डायन के बाद एंट्री होने जा रही है एक बिच्छू की..जानिए
एक जमाना था जब टीवी पर दर्शक सिर्फ सास बहु के ड्रामे देखा करते थे।लेकिन धीरे धीरे टीवी की दुनिया में दस्तक दी नागिन ने। जिसके बाद ना जाने कितने ही शो में नागिन भूत डायन जैसे ट्रैक्स को देखा गया। इसी बीच खबर है की
जल्द ही टीवी की दुनिया में दर्शको को बिच्छू देखने को मिलने वाला है।

जी हां , अभी तक दर्शको ने टीवी की दुनिया में इच्छाधारी नागिन, नेवला देखा है लेकिन अब जल्द ही टीवी पर दर्शको को देखने को मिलेगा आधा इन्सान और आधा बिच्छू।
अरे भई टीआरपी लेनी है..'कुछ भी' करना तो बनता है!
जल्द ही लाइफ ओके पर खूंखार-सुपर कॉप वर्सेज सुपर विलेन शुरू होने वाला है। जिसमे मुख्य भूमिका में नीता शेट्टी और हर्षद अरोरा नजर आयेंगे।
जहां शो में हर्षद वरवोल्फ की भूमिका में होंगे तो वहीं शो में नीता आधी इन्सान और आधी बिच्छू होंगी। बता दें इससे पहले दर्शक हर्षद अरोरा को शो दहलीज और बेइंतहा में देख चुके है।
टीवी- फिल्म.. फिल्म- टीवी.. साथ ही नागिन, शेर, चुड़ैल.. अजीब ही हैं ये ट्विस्ट
तो वहीं नीता शेट्टी भी घर की लक्ष्मी बेटियां , प्यार की एक कहानी, ससुराल सिमर का जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।बता दें, खूंखार-सुपर कॉप वर्सेज सुपर विलेन शो जल्द ही लाइफ ओके पर शुरू होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












