टीवी स्क्रीन के भैया को असल जिंदगी में सैंया बना बैठी ये हसीनाएं, एक ने तो शादी के लिए बदला अपना धर्म

TV Siblings

TV Siblings Role: टीवी जगत में जब भी कोई शो लॉन्च होता है तो उसमें कई सितारे मौजूद होते हैं। माता-पिता, पति-पत्नी के साथ भाई-बहन के रोल में भी एक्टर्स को लिया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रील की दुनिया में बने भाई-बहन को असल जिंदगी में प्यार हो जाता है और वो साथ में जिंदगी बिताने का फैसला करते हैं।

रोहन मेहरा-कांची सिंह

रोहन मेहरा और कांची सिंह ने मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भाई-बहन का किरदार निभाया था। लेकिन बाद में दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। हालांकि, ये रिश्ता कुछ ज्यादा दिन नहीं चल पाया था और कुछ समय बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं।

किरण करमाकर-रिंकू धवन

पॉपुलर शो 'कहानी घर-घर की' में लीड रोल निभाने वाले किरण करमाकर की सो में बहन बनी थीं रिंकू धवन। लेकिन टीवी पर भाई-बहन का रोल निभाते-निभाते दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया और आगे चलकर इन्होंने शादी कर ली। हालांकि, साल 2017 में ख़बर आई कि कपल शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है।

अमन वर्मा-वंदना लालवानी

अमन वर्मा और वंदना लालवानी की मुलाकात सीरियल 'हमने ली है शपथ' के सेट पर हुई थी। इसी शो में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। एक-दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद कपल ने दिसंबर, 2016 में शादी कर ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि वंदना उम्र में अमन वर्मा से करीब 15 साल छोटी हैं। यह कपल बिग बॉस में भी साथ दिख चुका है।

यश टोंक-गौरी यादव

यश टोंक और गौरी यादव शो 'कहीं किसी रोज' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। इस शो में दोनों ने जेठ-भाभी का किरदार निभाया था, लेकिन शो में मुलाकात के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो एक-दूसरे के लिए परफेक्ट कपल हैं। ऐसे में दोनों ने शादी रचाई और अब वो अपने दो बच्चों के साथ अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं।

मजहर सईद- मौली गांगुली

टीवी स्टार्स मजहर सईद और मौली गांगुली की मुलाकात शो 'कहीं किसी रोज' के दौरान हुई थी। इस सीरियल में दोनों ने एक-दूसरे के भाई-बहन का किरदार निभाया था। अलग-अलग धर्मों के होने के बावजूद उन्होंने शादी रचाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X