कोई नहीं है नेचुरल ब्यूटी..किसी ने होठ तो किसी ने कराई ब्रेस्ट सर्जरी!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न इंडस्ट्री हो या फिल्म इंडस्ट्री दोनों में ही एक्ट्रेसेस का अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट चलता ही रहता है। अक्सर अभिनेत्रियां अपने लुक में बदलाव लाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। ऐसा किसी एक या दो एक्ट्रेस ने नहीं किया, बल्कि अधिकतर एक्ट्रेसेस ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

''मैं ये नहीं पहनूंगा, आप चाहे कुछ भी कर लो''

हालांकि इनमें से अधिकतर एक्ट्रेसेस ने इसे स्वीकारा नहीं है, लेकिन आप खुद ही इनकी पहले की और अब की तस्वीरों के देखकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। तो चलिए नज़र डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर..जिन्होंने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है..

मौनी रॉय

Actress

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'देवों के देव... महादेव' में सती और 'नागिन' में शिवन्या के रोल में नजर आईं मौनी रॉय अपने होठों की सर्जरी करा चुकी हैं। उनका ऊपरी होंठ काफी पतला था, जिससे वे खुश नहीं थीं। यही वजह है कि उन्होंने सर्जरी का फैसला लिया।

सारा खान

'सपना बाबुल का..बिदाई', 'राम मिलाई जोड़ी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं सारा खान ने अच्छा दिखने की चाहत में चेहरे के ज्यादातर पार्ट्स की सर्जरी कराई है। इनमें गाल, आंखें, पलकें और नाक शामिल है।

कैसे बनीं 'राधे मां'..ये शो सच्चाई लाएगा सामने!

मौली गांगुली

कहीं किसी रोज' और 'क्या हुआ तेरा वादा' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं मौली गांगुली ने अपने होंठों और गालों की सर्जरी कराई है। लेकिन वे हमेशा ही इस बात से इनकार करती रहीं।

रश्मि देसाई

आपको बता दें कि रश्मि देसाई ने अपने शरीर का एक्स्ट्रा फैट हटवाने के लिए सर्जरी कराई थी। 'नच बलिए' के एक कन्फेशन टेस्ट में उन्होंने यह बात मानी थी कि खूबसूरत दिखने के लिए वे कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं।

गौहर खान

गौहर खान ने खुद अपनी लिप सर्जरी की बात मानी थी। दरअसल, उन्होंने एक रियलिटी शो के लिए कमिटमेंट किया था। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी के बाद जब उनके होंठों का शेप बिगड़ गया तो उन्होंने शूट कैंसल कर दिया।

रागिनी नंदवानी

'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' से पॉपुलर हुईं रागिनी नंदवानी ने लिप सर्जरी कराई, ताकि स्क्रीन पर उनके होंठ खुलकर दिखें। हालांकि, रागिनी ने कभी इस बात को नहीं माना।

शमा सिकंदर

शमा सिकंदर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की मदद से अपने आप को पूरी तरह बदल डाला। हालांकि शमा ने इस बात को कभी स्वीकारा नहीं है।

ईवा ग्रोवर

ईवा ग्रोवर लिप जॉब कराया, ताकि उनके होंठ उठे हुए दिखने लगें। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं अपने होंठों में उभार चाहती थी। इसलिए मैंने सर्जरी कराई।

संभावना सेठ

संभावना सेठ आइटम सॉन्ग्स पर ही फोकस करना चाहती थीं। इसके लिए उन्हें सेक्सी लुक चाहिए था। फाइनली उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने का फैसला लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X