टीवी के इन भाई-बहनों की जोड़ी कर चुकी रियल लाइफ में एक दूजे को डेट, कुछ ने तो रचाई शादी

These TV Brother Sister Dated Each Other In Real Life

एक कलाकार को हर किरदार निभाने के लिए खूबियां चाहिए होती हैं। इतना ही नहीं वह हर किरदार को निभाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। वही आगे चलकर एक अच्छा कलाकार बन पाता है। कलाकारों में खुद को एक स्क्रिप्ट के अनुसार ढालने का हुनर होता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें नहीं पता होता है कि कब कौन सा रोल उनके सामने आ जाए। कुछ ऐसे यंग स्टार्स भी हैं जिन्हें बहुत ही कम उम्र में पिता बना दिया गया। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे पर्दे की भाई बहन की जोड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रियल लाइफ में एक दूसरे से प्यार हो गया।

रोहन मेहरा और कांची सिंह

रोहन मेहरा और कांची सिंह ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भाई-बहन का किरदार निभाया। लेकिन भाई-बहन का किरदार निभाते निभाते जाने कब वह कपल बन गए किसी को खबर तक नहीं हुई। हालांकि बाद में उन्होंने दुनिया के सामने जगजाहिर कर दिया। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया और अब वह दोनों अलग हो चुके हैं।

अविनाश सचदेव और शलमली देसाई

बता दें कि रुबीना दिलैक के सीरियल 'छोटी बहू' में अविनाश सचदेव और शलमली देसाई देवर भाभी के किरदार में नजर आए थे। लेकिन आपको बता दें कि सेट पर धीरे-धीरे एक दूसरे की नजदीकियां बढ़ती चली गई और वह एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। जिसके बाद में साल 2017 में दोनों ने शादी भी रचाई।

चारू असोपा और नीरज मालवीय

टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' चारू असोपा और नीरज मालवीय को भाई-बहन के किरदार में देखा गया था। लेकिन ना जाने कब भाई बहन के किरदार को निभाते निभाते दोनों के बीच में प्यार उमड़ बैठा। खबरें तो यह भी आई कि 2016 में दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और पहले ही सब खत्म हो गया।

अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा

अदिति भाटिया और अभिषेक वर्मा ने दिव्यंका त्रिपाठी के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में भाई बहन का किरदार निभाया और दोनों को काफी पसंद भी किया गया। लेकिन बाद में रियल लाइफ में दोनों ही सितारे एक दूसरे को डेट करने लग गए थे। सेट पर भी लोगों को इस बात की खबर लग गई थी। लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर खुलकर कभी बात नहीं की।

यश टोंक और गौरी यादव

यश टोंक और गौरी यादव को सीरियल कहीं किसी रोज में भाई बहन का किरदार निभाते हुए देखा गया था। बता दें कि दोनों की ऑनस्क्रीन भाई-बहन की इस जोड़ी ने रियल लाइफ में किसी को बताए बगैर ही शादी रचा ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: rohan mehra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X