2019 की सबसे बुरी खबर, 7 साल बाद इस सुपरहिट कपल का तलाक, फैंस को झटका !
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्यार के इस महीने के सुपरहिट कपल ने अपनी रफ्तार तलाक की तरफ बढ़ा दी है। हम बात कर रहे हैं टीवी के पॉपुलर कपल रिद्धी डोगरा और राकेश बापट की। ये जोड़ी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ी मानी जाती है।
ऐसी खबर है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार रिद्धी और राकेश ने अपनी 7 साल की शादी का अंत करने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों के इस फैसले की पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पायी है।
लेकिन अब दोनों कानूनी तौर पर अलग होना चाहते हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं। दोनों ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा है कि हां, हम अलग हो रहे हैं। यह फैसला एक दूसरे और हमारे परिवारों के लिए आपसी सम्मान और केयर के साथ लिया गया है।

हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। बतौर कपल साथ नहीं रह सकते हैं। हमारी दोस्ती हमेशा पहले जैसी रहेगी। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात मर्यादा लेकिन कब तक के शो के दौरान हुई थी। दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी। इतना तो साफ है कि आपसी मनमुटाव के कारण दोनों ने ये फैसला लिया है।
बहरहाल, आपको बता दें कि टीवी के ये ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनक अलग होने की खबर ने फैंस को बेहद दुखी कर दिया था..कई लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल था..


Click it and Unblock the Notifications