दो दिल मिल रहे हैं, मगर....
करण और क्रिस्टल तो याद ही होंगे आपको। हां वीरेन और जीविका। एक हज़ारों में मेरी बहना है फेम ये स्टार्स आजकल छुप छुप के इश्क लड़ा रहे हैं। पर दिक्कत है करण की कमिटमेंट। बिना कमिटमेंट के छुप-छुप कर प्यार करना आजकल प्यार करने वालों की सच्चाई बन गई है। यही बात अगर टीवी अभिनेता करण टैकर के बारे में कही जाए तो बिककुल सच लगती है। स्टार प्लस पर जब से करण टैकर और क्रिस्टल डिसूजा ने एक साथ काम करना शुरू किया है तब से दोनों के बीच दोस्ती लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तो यह दोस्ती प्यार का भी रूप ले चुकी है और दोनों एक दूसरे को डेटिंग भी कर रहे हैं।

हाल ही में इन दोनों को गोवा में छुट्टी मनाते हुए देखा गया था। उस दौरान यह कहा गया कि यह दोनों प्यार तो करना चाहते हैं लेकिन जमाने से छुपकर। अफवाहों की माने तो क्रिस्टल डिसूजा नहीं चाहती कि करण और उनके बीच के रिश्तों को किसी से छुपाया जाए। लेकिन करण इसे जमाने से छुपाकर रखना चाहते हैं। वह अपने प्यार को लेकर किसी भी तरह का कमीटमेंट नहीं करना चाहते।
वैसे हर कोई यह जानना चाहता है कि वह कौन सी चीज है जो करण को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताने से रोक रही है।


Click it and Unblock the Notifications











