TV Stars पर चढ़ा होली का रंग, कुछ इस अंदाज में रंगों में भीगे नजर आए करण कुंद्रा से रुबीना दिलैक तक

Tv stars spotted in Holi mood: होली में अब बहुत कम समय रह गया है और लोगों के घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। तो वहीं, होली एक ऐसा त्योहार जो हर आम हो या खास हर किसी को पसंद आता है। लोग जमकर अपने नजदीकी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ होली खेलते हैं। ऐसे में भला टीवी इंडस्ट्री कहां पीछे रहने वाली थी।
टीवी स्टार्स पर भी होली का खुमार चढ़ गया है और ऐसा लग रहा है मानो होली से पहले ही वो रंगों को खेलने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। दरअसल, मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (viralbhayani) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई टीवी स्टार्स होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो असल में एक होली एड शूट के लिए कई स्टार्स एक साथ जमा हुए। इस दौरान सभी अलग-अलग अंदाज में नजर आए। रुबीना दिलैक जहां गुलाबी रंग के क्रॉप टॉप प्लाजो और जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, करण कुंद्रा भी कुर्ता पायजामे में काफी मस्ती भरे मूड में नजर आए। इन दोनों के अलावा प्रतीक सहजपाल भी इस एड शूट में स्पॉट किए गए।
वीरल भयानी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स को रुबीना दिलैक और करण कुंद्रा का लुक बेहद पसंद आया है। रुबीना दिलैक की तरह करण भी कुर्ता पायजामा और जैकेट में दिखे। करण कुंद्रा और रुबीना की यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
हालांकि, इस वीडियो में करण कुंद्रा और रुबीना दिलैक के अलावा प्रतीक सहजपाल भी नजर आ रहे हैं। प्रतीक सहजपाल भी काफी अच्छे मूड में लग रहे हैं। उन्होंने सफेद शर्ट और सफेद ट्राउजर पहन रखा था। सभी स्टार्स वीडियो में अलग-अलग अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











