#Masti: ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं आपके फेवरिट स्टार्स.. देंखे PICS
ना ही ये क्रिसमस का मौका है ना ही न्यू ईयर का...लेकिन इन दिनों टीवी स्टार्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। खुश हो भी क्यों ना...आखिर वो घूम जो रहे हैं..और वो भी फॉरन में। भले ही मौका IIFA का हो या पर्सनल टूर का, टूर तो टूर है भई...एंजॉय करना तो बनता है।
[B'Day Spcl: ये हैं टीवी की 'सुपर क्यूट' एक्ट्रेस.. देंखे PICS]
जैसी कि आप जानते हैं कि IIFA शुरू हो चुका है। जिसमें अर्जुन बिजलानी, मौनी रॉय और मनीष पॉल मैडरिड सिटी में जहां पहुंच चुके हैं तो वहीं सब इस जगह पर काफी एंजॉय भी कर रहे हैं।

वहीं बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर भी आईफा में पहुंचे हैं और साथ ही दोनों इस जगह पर इतने खुश हैं कि मानों हॉलिडे मना रहे हों।
इसी से हटके क्रिस्टल डिसूज़ा इन दिनों दुबई के सोलो ट्रिप को एंजॉय कर रही हैं। वहीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अश्का गोराड़िया इन दिनों लास वेगास में हॉलिडे एंजॉय कर रहे हैं।
जबकि दृष्टि धामी यूरोपियन लोकेल में हॉलिडे मना रही हैं। आपको बता दें कि सुरभी ज्योकि ने हाल ही में सुकृति खंडपाल के साथ ताईवान में हॉलिडे एंजॉय करके आई हैं। वहीं दिशा परमार अपने दोस्तों के साथ थाईलेंड में हैं।
पॉपुलर एक्टर रोहित रॉय अपनी पत्नी के साथ मालदीव में फन कर रहे हैं। बता दें कि ये कपल वहां अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने गए हैं। जबकि अविका गोर वियतनाम में हैं।
देखें इनके फॉरन टूर की पिक्स...


Click it and Unblock the Notifications











