टीवी स्टार्स को मिल रहे फिल्मों के ऑफ़र

विद्या बालन, प्राची देसाई उनमे से प्रमुख हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि सीरियल लागी तुझसे लगन में खास भूमिका निभा रहे विनय रोहरा को एक खास फिल्म में अच्छी भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म में वे लीड किरदार में नजर आयेंगे। विनय ने अबतक कई सीरियलों में काम किया है। उन्होंने कई किरदार निभाए हैं।
ऐसे में उन पर निर्देशक सतीश कौशिक की नजर पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म के लिए मंजूरी दे दी। हाल ही में सुचेता खन्ना को भी फिल्म यमला पगला दीवाना में खास किरदार निभाने का मौका मिला। और अब वे और भी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलवा साक्षी तंवर को तो मोहल्ला अस्सी में लीड किरदार निभाने का भी मौका मिल गया है। खबर ये भी आई थी कि गुरमीत को भी फिल्मों के ऑफर मिले हैं, लेकिन फिलहाल वो फिल्म में काम करना नहीं चाहते।
ये मनोरंजन की दुनिया भी अजीब दुनिया है। यहाँ छोटे पर्दे से बड़े परदे पर जाने में भी देरी नहीं होती और अब तो छोटे परदे से बड़े परदे पर जाने में भी अब लोगों को अधिक सोचते की जरुरत नहीं पड़ती। ससुराल गेंदा फूल की रागिनी को भी फिल्म तीन थे भाई में अभिनय करने का मौका मिल गया है। और अब वे जल्द ही एक और फिल्म में भी नजर आनेवाली हैं। विशाल मल्होत्रा, यश टांक जैसे कलाकार भी हमेशा छोटे और बड़े परदे पर अभिनय निभाते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications