टीवी धारावाहिकों पर चढ़ा करवा-चौथ का रंग
आज करवा-चौथ है। जहां आज सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है और रात में चांद निकलने के बाद ही वो अपने पति को हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ेगीं, वहीं हमारी टीवी धारावाहिकों में इस व्रत को बढ़िया से बढ़िया दिखाने की होड़ मची है। वैसे भी हमारे टीवी धारावाहिक बेसब्री से इंतजार करते हैं त्योहारों के मौसम का। आपको भी एक से बढ़कर एक कहानी में रोचक मोड़ देखने को मिलेगें। सबसे पहले बात करते हैं उन धारावाहिकों की, जिनके किरदारों का ये पहला करवा चौथ है।
शुरूआत करते हैं हम स्टार प्लस पर हाल ही में शुरू हुए शो ..दिया और बाती और हम...जिसकी अभिनेत्री संध्या का पहला करवाचौथ है, जो जबरदस्ती विवाह के बंधन में बांध दी गयी है लेकिन फिर भी वो अपने पति सूरज के लिए करवा चौथ व्रत रखेगीं। तो वहीं कलर्स के लोकप्रिय शो.. ससुराल सिमर का.. में भी सिमर का भी पहला करवाचौथ है। जो अपने पति प्रेम की बेरूखी का शिकार है लेकिन फिर भी वो उनके लिए भूखी-प्यासी हो कर तपस्या कर रही है।

यही नहीं जवां लोगों की पसंद शो नव्या में भी नव्या...अपने होने वाले पति अनंत के लिए बिना उसे बताये व्रत रखेगीं। तो ससुराल गेंदा फूल में सुहाना का भी ये पहला करवा चौथ है। जिसे दिखाने के लिए शनिवार को इस शो का एक घंटे का महाएपीसोड दिखाया जायेगा। तो वहीं सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले बड़े अच्छे लगते है...के राम-प्रिया का भी ये पहला करवाचौथ होगा जिसे काफी वृहद रूप से दिखाया जायेगा।
अब बात करते हैं उन शो की जो लगातार पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उसमें भी करवाचौथ को लेकर काफी धूम मची हुई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है...में अक्षरा जो इन दिनों मां बनने वाली हैं ..उनका भी करवाचौथ भी काफी खास होने वाला है तो ...इस प्यार को क्या नाम दे में...में अंजलि जी को करवाचौथ पर बहुत बड़ा धोखा मिलने वाला है।
उतरन में भी करवाचौथ को बहुत ही नाटकीय रूप से पेश किया जायेगा। तो दोस्तों ..देखा आपने किस तरह हमारे टीवी शो वालों ने इस त्यौहार की तैयारी की है। लेकिन ये सब कुछ तो टीआरपी को लिए हो रहा है जिसमें कौन बाजी मारेगा ये आने वाले वक्त में पता चल जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











