शराब के नशे में इस एक्ट्रेस ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस से की मारपीट, Video वायरल

By Prachi Dixit

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में नशे की हालत में टीवी एक्ट्रेस रूही शैलेश कुमार सिंह ने अपनी कार से अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी अनुसार हादसा सोमवार को तड़के हुआ। तेज रफ्तार से अपनी कार को लाते हुए रूही ने लगभग सात वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने रूही और उनके दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। घटना के समय रूही के दो दोस्त उनके साथ थे। हालांकि रूही को नोटिस दिया गया है। वह गिरफ्तारी से बच गई हैं। पुलिस ने रूही की कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बाकी इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

रूही और उनके दो दोस्तों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। ये सारी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

ruhi singh

एक न्यूज चैनल ने इस वीडियो को जारी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद रूही के दो दोस्त राहुल और स्वप्निल को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि रूही के खिलाफ रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार रूही और उनके दोस्त देर रात पब से लौट रहे थे। रास्ते वह वे सभी बांद्रा के एक मॅाल में जाना चाहते थे। लेकिन गार्ड ने उन्हें जाने नहीं दिया। आपको बता दें कि रूही को क्राइम पेट्रोल टीवी शो के साथ 'कैलेंडर गर्ल्स' और 'इश्क फॅारएवर' जैसी फिल्मों में देखा गया है। नीचे देखिए इस पूरी घटना का Video

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे बिग टीवी स्टार्स हैं जो कि शराब के नशे में गंदी हरकत कर चुके हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X