ईशा के कोरियोग्राफर सलमान की हुई पिटाई

Salman
जाने-माने डांस कोरियोग्राफर और इन दिनों कलर्स के बहुचर्चित डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. में प्रतियोगी ईशा शेरवानी के डांस गुरू सलमान के पिटने की खबर है। सलमान को पुलिस ने पीटा है। सलमान ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें जबरदस्ती पुलिस ने निशाना बनाया है।

वो अपने डांस रियलिटी शो की शूटिंग खत्म करके ऑटो से घर जा रहे थे। पुलिस ने ऑटो ड्राईवर के चेकिंग पोस्ट पर रोकने की कोशिश की लेकिन ऑटो वाला नहीं रूका जिसके बाद गोरेगांव पुलिस ने उनके ऑटो का पीछा किया और ऑटो वाले को पकड़कर उसे पीटा लेकिन पुलिस ने उन्हें भी पीट दिया जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी।

सलमान ने कहा कि वो पुलिस को बार-बार अपने बारे में बता रहे थे लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी और जमकर उन्हें पीट दिया। सलमान ने कहा कि पुलिस का यह रवैया असंवैधानिक है। फिलहाल सलमान ने पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने सलमान की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच का भरोसा दे रही है। सलमान ने अपने शरीर पर निशान भी दिखाये हैं जो कि उन्हें पुलिस के डंडे से आये हैं। आपको बता दें कि सलमान डांस इंडिया डांस के विनर भी रह चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X