भाखरवाड़ी टीवी शो के क्रू सदस्य की कोरोना से मौत, 8 लोग कोरोना पॉजिटिव, खतरनाक खबर !
कोरोना अनलॅाक को एक महीना का समय हो चुका है। कई सावधानी और सुरक्षा के साथ टीवी के ऐसे कई शोज हैं जिनकी शूटिंग शुरू की जा चुकी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि कोरोना का खतरा इस सेट पर खत्म हुआ है। टीवी शो भाखरवाड़ी के सेट से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। आज तक से बातचीत में इस शो के निर्माता जे डी मजीठिया ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की चपेट में आने से एक कर्मचारी की 21 जुलाई को मौत हो गई।

इस कर्मचारी के साथ एक और सदस्य है जिसे कोरोना होने के कारण अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं गाइनलाइन्स के अनुसार 26 जुलाई तक तीन दिनों के लिए शूटिंग बंद कर दी गई। आपको बता दें कि कोरोना का खतरा इस शो के लिए खत्म नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications