Anupamaa के जाते ही जेठानी के बदले रंगढंग, अनुज की जायदाद हड़पने से पहले बदला अपना स्टाइल

Anupamaa Fame Ashlesha Sawant: टीवी शो 'अनुपमा' में बरखा का रोल निभाने वाली अश्लेषा सावंत ने हाल ही में अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं कि लोग उन्हें विलेन तक कहने लगे। इन फोटोज को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।
बरखा ने बदला रंग
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों काफी अलग कहानी चल रही है। अनुपमा अपने अनुज के बिना ही अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है और इन दोनों के अलग होते ही शो में निगेटिव कैरेक्टर्स की भरमार हो गई है। एक तरफ माया अनुज को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ वनराज भी अनुपमा को दोबारा पाने की कोशिशों में जुट गया है और इन सबसे अलग बरखा जिसकी नजर हमेशा से अनुज के बिजनेस पर थी, उसे एक झटके में वो सब मिल गया जिसके सपने वो देखा करती थी।
अश्लेषा की फोटोज
सीरियल में बरखा का रोल निभाने वाली अश्लेषा सावंत का एक बार फिर से निगेटिव साइड देखने को मिल रहा है। अश्लेषा सावंत ने अपने इस रोल के साथ पूरी वफादारी निभाई है। बरखा यानी अश्लेषा सावंत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में अश्लेषा सावंत काफी ज्यादा हॉट नजर आ रही हैं। अश्लेषा ने फोटोज में ब्लैक ट्यूब ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ मेकअप भी कातिलाना किया हुआ है।
अश्लेषा का करियर
अश्लेषा सावंत के बारे में बात करें तो वो काफी लंबे समय से टीवी जगत का हिस्सा हैं। अश्लेषा ने 'कुमकुम भाग्य' में मीरा की भूमिका निभाई, स्टार प्लस के डेली सोप में प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार में 'प्रीति समीर देशपांडे' की और धारावाहिक 'सात फेरे' में तारा के किरदार को बखूभी निभाया है। अश्लेषा सावंत ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तिशा मेहता/तिशा गौतम विरानी की भूमिका निभाई थी और यहीं से उनकी प्रेम कहानी की भी शुरुआत हुई थी।
संदीप के साथ रिलेशनशिप
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो के सेट पर ही संदीप और अश्लेषा की मुलाकात हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई और फिर इन्होंने लिव-इन में रहने का फैसला किया। तबसे लेकर अबतक संदीप बसवाना और अश्लेषा सावंत एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।


Click it and Unblock the Notifications