कोरोना के बीच शुरु हुई टीवी सीरियलों की शूटिंग, 25 लाख रुपये का कोविड-19 बीमा कवर, जानें डीटेल
कोरोना वायरल लॉकडाउन के बाद अब एक बार फिर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री धीरे धीरे काम पर वापस लौट रही है। महाराष्ट्र सरकार ने कई गाइडलाइन्स के साथ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को शूटिंग की अनुमति दे दी है। लगभग सभी टीवी सीरियल्स और शो की शूटिंग दोबारा शुरु हो चुकी है लेकिन इस बीच शूटिंग के दौरान कोरोना से एहतियात के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं।
लगभग तीन महीनों के बाद इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रोडक्शन का काम शुरु किया गया है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्स इंडिया सिने एम्प्लॉइस (FWICE) और सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने अपने सदस्यों को टीवी शोज की शूटिंग शुरू करने से रोक दिया था, और सदस्यों के लिए इंश्योरेंस की मांग की थी।

एक वर्चुअल मीटिंग के बाद फैसला लिया गया कि शूटिंग से जुड़े किसी भी कलाकार, मजदूर अथवा तकनीशियन की कोरोना वायरस से होनेवाली मौत की सूरत में 25 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर कोई शख्स कोविड-19 के संक्रमण का शिकार होता है, तो उसे इलाज के लिए 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications