..................... Tv serial itti si khushi will go off air - Hindi Filmibeat

बंद हो जाएगा ये Tv सीरियल, नहीं कर पाया दर्शकों को impress

सोनी चैनल पर हाल ही में लॉन्च हुआ टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' 2 जनवरी को दर्शकों से अलविदा कहने के लिए तैयार है। आप भी चौंक गए न, लेकिन यह सच है, चैनल टीआरपी कारणों से इस सीरियल को बंद करने जा रहा है।

sony

निर्माता राजन शाही का यह शो एक अलग कॉन्सेप्ट लेकर आया था, कि किस तरह 12 साल बाद कोमा से बाहर आई एक लड़की अपने आस पास की दुनिया को जानती है। यह शो एक गेम चेंजर साबित हुआ था लेकिन दुख की बात है कि चैनल ने कम टीआरपी की वजह से इसे बंद करने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, 'कई सब-प्लॉट में बदलाव के बाद भी यह शो दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाया। लिहाजा, इसे बंद करने की प्लानिंग कर ली गई है। टीम ने इस बारे में जानकारी दी है कि शूटिंग 25 दिसंबर को पूरी कर ली जाएगी।

शो के बंद होने से कास्ट काफी निराश है। अनुज ने कहा 'हां, मैं बहुत निराश हूं क्योंकि शो में अभी बहुत कुछ गुंजाइश थी। मुझे लगता है कि चैनल को कुछ और समय देना चाहिए ताकि लोगों का मन बदले। यह वाकई दुख की बात है कि इतने अच्छे शो को इस परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X