Ichchadhari Bandar: 'इच्छाधारी नागिन' के बाद अब आया 'इच्छाधारी बंदर', अपने आतंक से तबाह किया पूरा घर

Ichchadhari Bandar

Ichchadhari Bandar In TV Show: टीवी जगत में आए दिन ऐसे कई शोज आते रहते हैं, जिनकी कहानियो को लोग अपना खूब प्यार देते हैं, लेकिन कुछ सीरियल की कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स कुछ ऐसे ट्विस्ट दिखाते हैं कि लोग अपना सिर ही पकड़ लें और ऐसा ही कुछ एक शो में।

इच्छाधारी बंदर के दर्शन
इन दिनों टीवी शो 'दिव्य दृष्टि' का एक सीन काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और वो भी इस वजह से कि टीवी शो के इस एक सीन में इच्छाधारी नागिन को नहीं बल्कि इच्छाधारी बंदर को दिखाया गया है। जिसमें एक शख्स पलक झपकते ही इंसान से बंदर बन जाता है और सीरियल में मौजूद लोग बस उसे देखते ही रह जाते हैं। आप लोगों ने अब तक इच्छाधारी नागिन, मक्खी, मगरमच्छ, छिपकली तो देख चुके होंगे लेकिन अब आपको टीवी की दुनिया में दर्शन होंगे इच्छाधारी बंदर के, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक पाने में नाकामयाब हो रहे हैं।

घर में मचाया उत्पात
शो के जिस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दिखाया गया है कि एक महिला डमरू बजाती है और इसी डमरू की आवाज से शख्स खड़े-खड़े बंदर का रूप ले लेता है। इच्छाधारी बंदर को देखकर सभी घरवालों की हालत पतली हो जाती है और सब चिल्लाने लगते हैं। वो बंदर उड़-उड़कर सब पर हमला करने लग जाता है और एक महिला को तो नाखून तक मार देता है। दूसरी की ओर झपटने की कोशिश करता है तो सो का हीरो उसे रोक लेता है और उसके हाथापाई करने लग जाता है।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामे
सोशल मीडिया पर ये क्लिप जैसे ही सामने आई लोगों ने इसका मजाक बनाना शुरू कर दिया। लेकिन इस शो में ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी इच्छाधारी जीव की एंट्री दिखाई हो, इससे पहले इसी शो में इच्छाधारी बिल्ली की भी एंट्री हो चुकी है। जहां शो की शुरुआत में दुल्हन बनी लड़की को बिल्ली में बदलते हुए दिखाया गया था और यह देखकर लोगों ने शो के मेकर्स को काफी ट्रोल किया था और लगता है कि ट्रोलर्स को एक बार फिर से मौका मिल गया है।

More from Filmibeat

Read more about: ichchadhari bandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X