16 जून से चांद छुप जायेगा बादल में

नये वेंचर के रूप में शुरू किये गये शो चांद छुपा बादल में को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। इसलिए इस शो को अब बादल में छुपाने यानी इस शो के अंत की बात सोची जा रही हैं। राजन शाही के इस शो ने अपनी लोकप्रियता खोने की वजह से रात के स्लॉट से हट कर दोपहर के स्लॉट में जगह बनाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी इसे दर्शकों का प्यार नहीं मिला।
अंततः इस शो को 16 जून तक रैप अप करने की बात कही जा रही है। इस शो के अंत में सबकुछ भला होते हुए दिखाया जायेगा और जल्द ही शो में निवेदिता प्रेगनेंट दिखाई देने लगी है। नेवेदिता और विरेन के बीच सबकुछ अच्छा हो जायेगा और खुशी खुशी इस शो की विदाई कर दी जायेगी।
खबर आ रही है राजन शाही अपने नये शो की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें वे किसी धार्मिक गुरु की सच्चाईयों का पर्दाफाश करनेवाले हैं। अब यह बात समझ नहीं आ रही है कि घरेलू कहानियां बनाते बनाते राजन को क्या हो गया है जो वह धार्मिक कहानियों की शुरुआत करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











