अक्षय, रणबीर और फिल्में छोड़िए...ये हैं टीवी के आने वाले सुपरस्टार्स!

By Shivani Verma

बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे हैंडसम स्टार्स हैं जिनके आप फैन्स होंगे। शाहरुख खान, रणबीर कपूर, सलमान खान के साथ बाकी खान ने भी अपनी पहचान ऐसे बनाई हुई है कि इनकी इमेज को कोई भी स्टार आसानी से तोड़ नहीं सकता। बहुत से सितारे बॉलीवुड में आते हैं और अपनी किस्मत को आज़माते हैं, लेकिन सभी का टिक पाना आसान नहीं होता।

Star

बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं टेलिवीज़न के उन हैंडसम सितारों की जिनपर शायद आपकी नज़र गई तो होगी, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी और उनके हैंडसम लुक पर आपका इतना ध्यान नहीं गया होगा। अगर इन्हें थोड़ा सा और चांस मिला तो निश्चित तौर पर ये आने वाले सुपरस्टार्स साबित हो सकते हैं।

साहिल आनंद

साहिल आनंद ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी रोडीज़ से की थी। इसके बाद इन्हें स्टुडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में भी काम किया। इनकी हाल ही में एक फिल्म 'है अपना दिल तो आवारा' आई है। हालांकि ये फिल्म हिट नहीं हुई, लेकिन इनकी पर्सनैलिटी और मेहनत को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये आने वाले समय में काफी अच्छे स्टार बनेंगे।

अविनाश मुखर्जी

अविनाश को आपने सीरियल बालिका वधु में बचपन के जग्या के किरदार में देखा होगा। अब ये काफी बड़े हो गए हैं। बड़े होने के बाद इनकी पर्सनैलिटी वाकई में देखने लायक है।

प्रिंस नरुला

#BiggBoss10..सलमान खान पहुंचे स्पेस में..देखें वीडियो!

प्रिंस नरुला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी। चंडीगढ़ के रहने वाले चॉकलेटी बॉय प्रिंस नरुला को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है और फैंस के सपोर्ट के चलते ही बिग बॉस, स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे हिट रिएलिटी शो को प्रिंस अपने नाम कर चुके हैं।

सलमान युसुफ

सलमान युसुफ को तो आप जानते ही होंगे। यूं तो ये एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं, लेकिन इन दिनों ये झलक दिखलाजा के सीज़न 9 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं।

शिविन नारंग

शिविन नारंग को आपने सीरियल 'वीर की अरदास वीरा' में रणवीर के किरदार में देखा होगा।

पार्थ समथान

पार्थ समथान भी टीवी के एक मॉडल हैं। इन्होंने अपने शुरुआती करियर में क्लोज-अप, कोक जैसे विज्ञापनों में काम किया है। इसी के साथ आप इन्हें सावधान इंडिया में भी देख चुके हैं।

गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी को आपने दीया और बाती सीरियल में देखा होगा। यह स्टार प्लस के तुझ संग प्रीत लगाई सजना धारावाहिक में भी कार्य कर चुके हैं। यह 31 जनवरी 2015 को बिग बॉस के विजेता भी घोषित किए गए।

जय कुमार नायर

जय कुमार नायर को आपने झलक दिखलाजा 8 में देखा होगा। इस दौरान इनकी डांस पार्टनर टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी थीं। माइकल जैकसन को ये अपना आदर्श मानते हैं।

गुरमीत रहल

गुरमीत रहल रोडीज़ कंटेस्टेंट रह चुके हैं। खबरें आई थीं कि ये स्पिल्ट्सविला कंटेस्टेंट काव्या खुराना को डेट भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X