दिव्यांका, गौतम, हिना..बस यही है टीवी की जान..और कुछ नहीं!
ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान अस्पताल में भर्ती, जैकलीन फर्नांडिस का झलक के सेट पर घंटो तक का ब्रेक, एक्टर गौतम रोडे का 'अक्सर 2' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करना, ये ऐसी सुर्खियां हैं जिन्होंने इस सप्ताह अपना असर टेलिवीज़न के दर्शकों पर छोड़े रखा। पिछले हफ्ते टीवी पर क्या-क्या हुआ आज हम उसी को कम शब्दों में बताएंगे।

दिव्यांका त्रिपाठी इस हफ्ते अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को लेकर सुर्खियों में रही। दरअसल शरद के कुछ फैंस सोशल साइट पर दिव्यांका के बारे में भला-बुरा कह रहे थे, जिस वजह से दिव्यांका ने शरद को एक मैसेज किया था। जिसके बाद शरद ने अपने फैंस से ऐसा न करने की गुज़ारिश की थी। इसके बाद दिव्यांका और विवेक का उदयपुर ट्रिप भी सुर्खियों में रहा।
#Video..'हनीमून' पर विवेक ने किया कुछ ऐसा..सुनकर आप भी हो जाएंगे रोमांटिक!
एक्ट्रेस हिना खान इस हफ्ते अपनी हेल्थ को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्हें पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा उनकी शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें..
Wow..जिसका था इंतज़ार वो समय आ गया..जल्द 'गुड न्यूज़' देंगी हिना खान!
गौतम रोडे अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में रहे। बताया जा रहा है कि वो फिल्म 'अक्सर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें : #Confirm..इस सुपरस्टार का बॉलीवुड डेब्यू..अक्सर 2 में आएंगे नज़र!
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल के स्टार शहीर शेख भी इस सप्ताह सुर्खियों में रहे। खबर है कि ये सीरियल जल्द ही इंडोनेशिया में भी ऑन एयर होगा।
और इससे बड़ी खबर क्या होगी कि लंबे समय से चल रहे सीरियल ससुराल सिमर का..ऑफ एयर होने वाला है। हालांकि ये सिर्फ अफवाह है, लेकिन जो लोग इस सीरियल से ऊब चुके हैं, उनके लिए एक आशा की किरण तो है ही।


Click it and Unblock the Notifications