एक एपिसोड के लिए मोटी फीस वसूलते हैं टीवी की नागिन के ये मेल एक्टर्स, सुनते ही उड़ जाएंगे होश

Naagin Actors: टीवी का सीरियल 'नागिन' काफी ज्यादा हिट गया और इसके कई सीजन भी आ चुके हैं। बता दें कि हर एक सीजन के साथ में नागिन का किरदार बदल जाता है और वह हसीना भी हिट हो जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस शो में जितनी नागिन हिट हो जाती है और उतनी ही महंगी होती है। लेकिन शो के दौरान मेल स्टार्स भी अच्छी खासी फीस ले लेते हैं।
अब जल्दी ही एकता कपूर का शो नागिन आने वाला है। इस शो के दौरान अभिषेक कुमार को देखा जाने वाला है और वह इस सीरियल के लिए तगड़ी फीस लेने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि नागिन सीरियल में मेल सितारे कितनी फीस लेते हैं। यह जानना काफी ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा और बता दें कि अभी तक इसके 6 सीजन आ चुके हैं।
अर्जुन बिजलानी
नागिन सीरियल के पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी नजर आए थे और खबरों के अनुसार उन्होंने हर एक एपिसोड के लिए 80 हज़ार से 1.5 लख रुपए तक की फीस ली थी।
करणवीर बोहरा
करणवीर बोहरा को नागिन के दूसरे सीजन में देखा गया था और आपको बता दें कि इस दौरान मौनी रॉय लीड किरदार में थी। बता दे कि एक्टर ने पर एपिसोड के हिसाब से 70 हज़ार तक की फीस ली थी।
पर्ल वी पुरी
पर्ल वी पुरी टीवी के एक उम्दा सितारे हैं और उन्होंने नागिन के तीसरे सीजन में काम किया था। इस दौरान उनके अपोजिट में सुरभि ज्योति नजर आई थी। एक्टर ने इस शो के लिए 70 से 75 हज़ार रुपए की फीस ली थी।
रजत टोकस
रजत टोकस अपनी एक्टिंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं और आपको बता दें कि उन्हें भी तीसरे सीजन में देखा गया था और उन्होंने हर एक एपिसोड के लिए 70 से 80 हजार रुपए की फीस वसूली थी।
विजयेंद्र कुमेरिया
विजयेंद्र कुमेरिया को नागिन के चौथे सीजन में देखा गया था और आपको बता दें कि उन्हें निया शर्मा के साथ में पसंद किया गया था। खबरों के अनुसार एक्टर ने एक एपिसोड के लिए 6 हज़ार रुपए तक की फीस ली थी।
शरद मल्होत्रा
शरद मल्होत्रा एक उम्दा सितारे हैं और आपको बता दें कि उन्हें नागिन के पांचवें सीजन में देखा गया था। सुरभि चंदना के साथ में उन्हें देखा गया और उन्होंने एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख से लेकर 1.7 लाख रुपए तक की फीस ली थी।
धीरज कपूर
धीरज कपूर भी नागिन 5 में देखे गए थे और उन्होंने खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। इस दौरान उन्होंने हर एक एपिसोड के लिए डेढ़ से 2 लाख रुपए तक चार्ज किया था।
मोहित सहगल
मोहित सहगल को नागिन 5 में देखा गया था और आपको बता दें कि कुछ ही एपिसोड के लिए उन्हें अच्छी खासी फीस दी गई थी।
सिंबा नागपाल
सिंबा नागपाल को नागिन के छठवें सीजन में देखा गया था और उनकी जोड़ी तेजस्वी प्रकाश के साथ में काफी ज्यादा पसंद की गई। एक्टर को हर एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपए तक की फीस मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











