प्रतिज्ञा के शक्ति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

भास्कर डॉट कॉम के मुताबिक पूर्णिमा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे हर समय दहेज के लिए सताते हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। पूर्णिमा कहती है कि उसका पति एक नंबर का आवारा इंसान है, वो शराब औऱ लड़कियों से हमेशा घिरा रहता है। पूर्णिमा को वो हमेशा कम पढ़ेलिखे होने और गरीब होने का ताना देता रहता है। उसकी सास सावित्री मेनारिया भी अपने बेटे का साथ देती हैं और उससे निहायत ही गंदे ढंग से पेश आती हैं। पूर्णिमा का यह भी कहना है कि उसे शादी के चार साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई है इसके लिए उसकी सास उसे कोसती रहती है।
आपको बता दें कि जयवंत वर्तमान में मुंबई में अंधेरी वेस्ट इलाके में रहते है और इन दिनों चर्चित टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में शक्ति के नाम का किरदार प्ले कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्णिमा का विवाह 20 नवंबर 2007 को जसवंत से हुई थी। । अभी जयवंत की ओऱ से कोई बयान नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मुद्दे पर जयवंत क्या कहते हैं?


Click it and Unblock the Notifications