TV Latest Updates: इशिता-रमन के बीच आया अभि तो रिया बनायेंगी टीवी शो

इन दिनों एकता कपूर के शो 'ये हैं मोहब्बतें' की टीआरपी काफी अच्छी हैं। लोगों के इस लवस्टोरी वाले फैमिली ड्रामा का बेसब्री से इंतजार होता है जिसके कारण ही बालाजी प्रोडक्शन ने शो को अब से दो समय शाम 7:30 pm और रात 11 बजे प्रसारित करने का निर्णय लिया था।

'ये हैं मोहब्बतें' की कहानी में ट्विस्ट

इशिता-रमन और रूही के प्यार और तकरार की इस कहानी में रिश्तों की महक भी है तो वहीं दो कल्चरों पंजाबी और मद्रासी परंपराओं का तड़का भी। इन दिनों शो के लीड एक्टरों के बीच यानी कि इशिता-रमन के दिलों में एक-दूसरे को लेकर मोहब्बतें पलने लगीं हैं लेकिन दोनों ही एक-दूसरे से अपनी फीलिंग्स को शेयर नहीं कर रहे हैं। इन दोनों के प्यार और तकरार को और चटक बनाने के लिए सीरयल में नया ट्विस्ट लाया जा रहा है।

Must Read: बिग बॉस 8 की हर खबर

इसलिए टेलीविजन धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' में सुमित सचदेव की एंट्री करवायी जा रही है जो कि इशिता का पुराना दोस्त है और इशिता के काफी क्लोज भी। जाहिर है इशिता के करीब किसी को देखकर रमन को अच्छा नहीं लगेगा, देखते हैं कि इशिता के इस ओल्ड दोस्त को देखकर रमन अपने प्यार का इजहार उससे कर पाता है कि नहीं। कुल मिलाकर 'ये हैं मोहब्बतें' में काफी कुछ इंटरेस्टिंग होने वाला है।

इशिता के नये दोस्त से जल उठेगा रमन

मालूम हो कि इस शो के प्रसारण को नौ माह से अधिक समय हो गया है और इसकी कहानी अब तक अपनी पटरी पर है। एकता कपूर के धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभिनय कर चुके सुमित ने 'ये हैं..' में अपनी एंट्री के बारे में कहा, "मैं स्टार प्लस और बालाजी टेलीफिल्म्स के पास वापस लौटने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 'ये हैं मोहब्बतें' सरीखे मशहूर धारावाहिक का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस होता है।"

सुमित ने एक बयान में कहा, "मैं अभिमन्यु की भूमिका निभाऊंगा, जो इशिता का पुराना दोस्त है। मुझे यकीन है कि मेरी एंट्री धारावाहिक में ढेर सारा मजा लाएगी।"

यह तो हुई स्टार प्लस के हिट शो 'ये हैं मोहब्बतें' की बात.. आपके और भी टीवी शो में बहुत कुछ रोचक होने वाला है..इसको जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X