शुरू हुई टीवी इंडस्ट्री में शूटिंग, सेट पर आने से मना कर रहे एक्टर्स, लटका कसौटी और ये रिश्ता
टीवी इंडस्ट्री कोरोना वायरस के डर से जीना सीख चुकी है और अब सेट पर वापस लौटने को तैयार है। टीवी एक्टर्स को उनके नए शेड्यूल दिए जा चुके हैं और सबसे पहले शूटिंग शुरू करने वाला शो होगा कसौटी ज़िंदगी की।
कसौटी ज़िंदगी की शूटिंग 20 जून से शुरू होने जा रही है और शो के कलाकारों को इस बारे में सारी जानकारी दे दी गई है।

पार्थ समथान लॉकडाउन में अपने दोस्त से पास हैदराबाद चले गए थे। उन्हें मुंबई वापसी की इत्तिला दे दी गई है। मुंबई पहुंच कर वो कुछ दिन क्वारंटीन रहेंगे। और इसे ध्यान में रखकर आगे का शेड्यूल बनाया गया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने जैसे ही शूटिंग के नए गाइडलाइन्स जारी किए थे उसके बाद से ही प्रोड्यूसर्स अपनी टीम के साथ सलाह मशविरा किया कि शूटिंग कैसे शुरू किया जाए।
More from Filmibeat
kasauti zindagi kay 2 parth samthaan erica fernandes tv shooting कसौटी जिंदगी की 2 पार्थ समथान एरिका फर्नांडिस टीवी शूटिंग


Click it and Unblock the Notifications











