2017 का #Mahaclash: सलमान - कैटरीना Vs रणबीर कपूर की शानदार स्टारकास्ट
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक की स्टारकास्ट हर दिन के साथ और भी अजीब या दिलचस्प होती जा रही है। अब उनकी फिल्म से लेटेस्ट नाम जुड़ा है करिश्मा तन्ना का जो फिल्म में रणबीर से रोमांस करेंगी।
रणबीर कपूर अपनी दत्त बायोपिक की स्टारकास्ट धीरे धीरे मज़बूत करते जा रहे हैं क्योंकि इसे टक्कर लेनी है सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर ज़िंदा है।
अब फिल्म में सबसे ताज़ा नाम जुड़ा है करिश्मा तन्ना का जो रणबीर कपूर से रोमांस करती दिखेंगी। हालांकि करिश्मा के रोल की डीटेल्स अभी तक बाहर नहीं आई हैं।

वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो दिया मिर्ज़ा मान्यता, मनीषा कोईराला - नरगिस, परेश रावल - सुनील दत्त, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा फिल्म में दिखाई देंगी।
ज़ाहिर सी बात है, कि दत्त बायोपिक से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। अब देखना है कि ये फिल्म क्या करिश्मा तन्ना के लिए फिल्मों का रास्ता खोल पाती है।
देखी टीवी से फिल्मों पर शिफ्ट हए कुछ सुपरस्टार चेहरे। कुछ फिल्मों में भी सुपरस्टार बन गए और कुछ खो गए -


Click it and Unblock the Notifications