..................... Tv host, actress and Jhalak Dikhhla Jaa contestant Mini Mathur posted her black and white pictures on Instagram, look likes Madhubala! - Hindi Filmibeat

Mini Mathur की ब्लैक एंड वाइट फोटो को देख, फैंस बोले-मधुबाला की याद दिला दी, देखें यहां!

Mini Mathur

Mini Mathur: एक्ट्रेस, टीवी प्रेजेंटर और रियलिटी शो स्टार मिनी माथुर हाल ही में अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर के कारण सुर्खियों में आ गई हैं।

जी हां, मिनी माथुर ने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की और उसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को इस तरह से खींचे जाने की इसकी कहानी बताई।

दिलचस्प बात ये थी कि फैंस मिनी माथुर की ये तस्वीरें देखकर उनकी तुलना मधुबाला से कर रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने इन तस्वीरों से मधुबाला की याद दिला दी तो कोई उन्हें मधु बाला माथुर कह रहा है।

पहली क्लोज-अप फोटो में, मिनी ने मुस्कुराते हुए अपना चेहरा अपने हाथ पर टिका रखा है। उन्होंने नो-मेकअप लुक दिया है। दूसरी तस्वीर में, मिनी ने अपने बालों को पीछे की ओर बांधा था और झुमके भी पहने थे। कैमरे को देखकर मुस्कुराती हुई उन्होंने एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी।

इन ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मिनी माथुर ने रविवार की शाम एक लंबा नोट लिखा, मिनी माथुर ने अपनी ओल्ड तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, स्प्रिंग की क्लीनिंग करने के दौरान कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें मिली; यह तस्वीरें देख मुझे दिल से खुशी होती है। यह मुस्कुराती आंखें मुझे बेहद खुश करती हैं।

उन्होंने आगे लिखा, यह फोटो सुवो दास फोटोग्राफर ने खींची थीं और ये उस समय हैं जब हमारा शूट पूरा हो गया था। मेरी शूटिंग के दौरान थकावट के कारण आंखें बहुत छोटी हो गई थीं। मैं अपना मेकअप उतार रही थी और उसी दौरान अचानक सुवो ने कहा लाइट्स बहुत अच्छी लग रही हैं, आपकी कुछ तस्वीरें खींचते हैं।

वहीं दूसरी फोटो के बारे में मिनी माथुर ने लिखा, बोनी हजूरिया द्वारा यह मेरी पहली प्रोफेशनल फोटो थी। मुझे भी नहीं पता था उस समय कैसे पोज देना है। मैंने एक टॉप पहना था जो कि मेरी कजिन का था, मेरे बाल भी इसमें उड़ नहीं रहे थे। हालांकि इस तस्वीर के बाद मुझे कई मॉडलिंग असाइनमेंट मिले। मिनी ने यह भी कहा कि स्प्रिंग समर की सफाई के दौरान ऐसी कई और फोटोज का इंतजार रहेगा।

Mini Mathur की इन तस्वीरों पर एक फैन ने लिखा, "आप यहां थोड़ी #मधुबाला जैसी लग रही हैं।" एक ने टिप्पणी की, "मधुबाला माथुर!" एक और शख्स ने कहा, ''इन तस्वीरों में आप मधुबाला जैसी लग रही हैं!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X