..................... tv favourite couple sanaya irani and mohit sehgal on a romantic holiday - Hindi Filmibeat

सनाया-मोहित का एक और हनीमून..जानें क्या है इस बार खास

टीवी की दुनिया का क्युटेस्ट कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल सिंगापुर और मलेशिया रोमांटिक वेकेशन को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं।

By Goldi

इन दिनों टीवी की दुनिया का क्युटेस्ट कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल सिंगापुर और मलेशिया रोमांटिक वेकेशन को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

 sanaya irani and mohit sehgal on a romantic holiday

गौरतलब है कि,सनाया और मोहित साल 2008 में टीवी शो 'मिले जब हम तुम' के सेट पर मिले थे। जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर ये एक-दूसरे को डेट करने लगे।

करीबन छ साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

बता दें, दोनों इसी साल गोवे में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी में टीवी की दुनिया से कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।

घोड़े पर सवार मोहित ने बादामी रंग की शेरवानी और नेवी ब्लू पगड़ी पहन थी। वहीं, सनाया गोल्डन और रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बीच किनारे दोनों ने शादी की रस्में निभाईं और सात फेरे लिए।

बता दें जल्द ही सनाया शादी के बाद टीवी पर शो "मीनू मौसी"से कमबैक करने जा रही हैं। इस शो में उनके अपोजिट हर्षद चोपड़ा नजर आयेंगे।

सनाया को टीवी की दुनिया में पहचान तो मिले जब हम तुम से ही मिल गयी थी, लेकिन उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं' में खुशी और 'रंग रसिया' में पार्वती का किरदार निभाकर फैन्स के बीच जमकर पॉपुलैरिटी बटोरी।

तो वहीं, मोहित 'कबूल है', 'सरोजनी- एक नई पहचान' जैसे शोज से जुड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X