कभी प्यार में डूबे थे, अब एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते ये टीवी कपल्स
टीवी पर काम करने वाले कई ऐसे एक्स-कपल्स हैं, जो अब एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। एक वक्त था, जब वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। वहीं अब एक-दूसरे का सामना करने से भी कतराते हैं।
हाल ही में बिग बॉस 8 के सबसे चर्चित कपल उपेन पटेल और उनकी गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना का मामला मीडिया में गर्माया हुआ है। दरअसल हाल ही में उपेन पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए करिश्मा तन्ना पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है।
उपेन ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा द्वारा उन्हें यूज करने की बात कही है। उपेन ने कहा है कि करिश्मा ने उन्हें इस्तेमाल किया है और उन्होंने कहा कि इस दुनिया की सबसे बुरी फीलिंग ये जानना है कि आपको किसी ने यूज किया है।
बता दें कि दोनों का अफेयर बिग बॉस के घर में शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों बाहर आने के बाद भी एक साल तक कई जगह एक साथ देखे गए थे। वहीं बाद में दोनों के अलग होने की खबरें आती रहीं। अब उपेन पटेल ने ट्विटर सोशल मीडिया पर यह साफ कर दिया है कि उन्हें करिश्मा से अब कोई मतलब नहीं है। उन्होंने ट्वीट में करिश्मा को थैंक्स भी बोला है।
वहीं उपेन और करिश्मा के अलावा कई कपल ऐसे ही दौर से गुजर चुके हैं। वे एक समय तक एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि वे एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। आगे की स्लाइड में जानें कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











