दोस्त ने घोंपा पीठ पर खंजर, इन एक्टर की जिंदगी भर की कमाई को किया साफ, आंखों से सूख नहीं रहे आंसू!

Puja Banerjee

Puja Banerjee Kunal Verma fraud: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा हाल ही में धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस धोखे में उनकी सारी जमा-पूंजी स्वाहा हो गई। हैरानी की बात ये है कि यह धोखाधड़ी किसी बाहर वाले ने नहीं, बल्कि उनके बेहद करीबी दोस्त ने की है।

अब पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पूरी तरह टूट चुके हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि नए सिरे से जिंदगी कैसे शुरू करें।

बहुत बड़ी रकम गंवाई

एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया- 'पिछले कुछ महीने हमारे लिए बहुत मुश्किल रहे हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि अब आगे क्या करें। हम एक बड़े फ्रॉड का शिकार हुए हैं और बहुत बड़ी रकम गंवा चुके हैं।' उन्होंने आगे कहा- 'हमें सब कुछ फिर से शुरू करना होगा, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। हमें बस आप सभी का साथ और दुआएं चाहिए। हमें भगवान पर पूरा भरोसा है।'

दोस्त ने घोंपा पीठ पर खंजर

पूजा ने यह भी बताया कि इस धोखाधड़ी की वजह से उनके पति कुणाल काफी ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि अब उनके पास सिर्फ उनके फैंस का साथ ही सहारा है। कुणाल ने कहा- 'जो इंसान तीन साल तक हमारे साथ था, घर का हिस्सा बन चुका था, उसी ने हमें धोखा दिया। ये हमारे लिए बहुत बुरा समय है।'

'हम महीनों तक रोए'

कपल ने अभी तक उस व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन ये साफ किया है कि वो उनके बेहद नजदीकी था। कुणाल ने यह भी बताया कि उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी अब तक नहीं बताया था। उन्होंने कहा- 'हम इस धोखे को लेकर बहुत रोए हैं। बीते कुछ महीने हमारे लिए बहुत भारी रहे। अब जब ये धोखाधड़ी का मामला हम सबके सामने ला रहे हैं, तो शायद हमारे परिवार को भी इसके बारे में पता चलेगा। उन्हें यह खबर देना हमारे लिए बहुत कठिन है क्योंकि हमने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत करके ही कमाया है।'

पूजा बनर्जी का वर्कफ्रंट

बता दें कि पूजा बनर्जी ने 'कहानी घर घर की', 'कुबूल है', 'देवों के देव महादेव' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। वो 'झलक दिखला जा 7' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

कुणाल वर्मा का वर्कफ्रंट

कुणाल वर्मा ने भी 'दिल से दिल तक', 'हवन', 'देवों के देव महादेव', 'डियर इश्क' जैसे टीवी शोज में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है। 2020 में पूजा और कुणाल की शादी हुई थी और 2021 में उनके घर बेटे कृष्णिव का जन्म हुआ।

More from Filmibeat

Read more about: puja banerjee kunal verma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X