टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े के घर आई खुशियों की बहार, जुडवां बच्चों को दिया जन्म

Pankhuri Awasthi, Gautam Rode

टेलीविजन की मशहूर जोड़ी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे मंगलवार, 25 जुलाई को माता-पिता बन गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। यहां तक कि खुदपंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी अपने फैन्स को भी दी है। बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े के घर एक लड़का और एक लड़की का जन्म हुआ है।

पंखुड़ी और गौतम के घर आईं डबल खुशियां

टेलीविजन के जाने-माने कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स के साथ में इस खुशखबरी को साझा किया और एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा हुआ था कि "भगवान ने हमें दो आशीर्वाद दिए। 25 जुलाई, 2023 को एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल हुई है। अब हमारा परिवार चार लोगों का हो चुका है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। गौतम और पंखुड़ी।" इस पोस्ट के साथ में एक कैप्शन भी लिखा गया जिसमें लिखा गया था कि "अब हम चार लोगों के परिवार के साथ अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे।"

टीवी सेलेब्स ने भी दी बधाइयां

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी के माता-पिता बनने की खुशी में टेलीविजन के सेलेब्स ने उन्हें खूब बधाई दी। जिसमें दिव्यंका त्रिपाठी से लेकर मोहसिन खान तक का नाम शामिल है। इतना ही नहीं इस जोड़ी की कुछ ही महीने पहले गोद भराई भी हुई थी। गौतम और पंखुड़ी की गोद भराई की रस्म की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुई थी। जिसमें पंखुड़ी ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी और वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। इसी दौरान पंखुड़ी अवस्थी ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था।

More from Filmibeat

Read more about: pankhuri awasthi gautam rode
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X