कैंसर की लास्ट स्टेज में हुई इस टीवी एक्टर की हालत खराब, फोटो शेयर कर सेलेब्स ने मांगे लोगों से पैसे

Vaibhav Raghave Cancer:टीवी शो निशा और उसके कजन्स के एक्टर वैभव राघवे के कैंसर से पीड़ित होने की खबर कुछ दिन पहले सामने आयी। मिली जानकारी अनुसार वैभव राघवे स्टेज 4 कोलन कैंसर का पता चला था। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका काफी महीने से इलाज चल रहा है। वहीं अब कई टीवी सेलेब्स ने वैभव के इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
कई टीवी सेलेब्स ने वैभव की तस्वीरें पोस्ट कर उनके लिए सहायता मांगी है। करणवीर बोहरा, अदिति मलिक,मोहसिन खान के साथ सौम्या टंडन ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वैभव के लिए भावुक संदेश लिखा है। सौम्या ने लिखा है कि मेरे प्यारे दोस्त वैभव कुमार को एक रेयर और अग्रेसिव तरह का कोलन कैंसर हुआ है। वह इस बीमारी के लास्ट स्टेज में हैं।
उनका मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई में इलाज चल रहा है। वह हमारी जिंदगी में धूप की किरण हैं। वह इतने सकारात्मक और सभी बुराइयों से दूर हैं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा था। वैभव अभी भी एक ट्रेजडी से बाहर आया था। जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। वैभव की बीमारी ने उनके परिवार और दुनिया को फिर से हिला दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि भगवान अपने सबसे अच्छे बच्चे की सबसे ज्यादा परीक्षा लेते हैं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि वह जीना चाहता है। वह बहादुरी से लड़ रहा है।
आपका योगदान एक अच्छी आत्मा है। एक अच्छे बेटे, एक बिंदास भाई और सबसे प्यारे दोस्त को बचा सकता है। प्लीज डोनेट करें। जो भी आप कर सकते हैं। उसे अपनी प्रार्थना में रखिए। मोहित मलिका ने लिखा है कि हम साथ में मिलकर उनके लिए यह सफर आसान बना सकते हैं। अदिति ने लिखा है कि उनके इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। पैसे जुटाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। मोहसिन खान ने भी पैसे डोनेट करने के लिए गुहार लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications











