'सर्वगुण संपन्न जोड़ी' बनी रुबीना अभिनव, फिनाले में दिखाई जबरदस्त केमिस्ट्री! जीता बड़ा रियलिटी शो

Rubina Dilaik Abhinav Shukla show winner: टीवी की पॉपुलर जोड़ी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा- जोडियों का रियलिटी चेक' जीतकर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो में उन्हें इस सीजन की 'सर्वगुण संपन्न जोड़ी' का खिताब दिया गया, यानी वे शो के सबसे परफेक्ट और समझदार कपल साबित हुए।
फिनाले में गुरमीत-देबीना को हराया
शो के फिनाले में रुबीना-अभिनव का मुकाबला टीवी की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी से था। कड़ी टक्कर के बाद रुबीना और अभिनव ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
कैसा रहा शो का सफर?
शो में शामिल सभी जोड़ियों ने कई मजेदार टास्क, गेम्स और चैलेंज पूरे किए, ताकि पता चल सके कि कौन-सी जोड़ी सबसे मजबूत है। हर एपिसोड के साथ रुबीना और अभिनव की केमिस्ट्री और टीमवर्क लोगों को खूब पसंद आया। दर्शकों ने भी उन्हें भरपूर सपोर्ट दिया।
जीत पर कपल ने क्या कहा?
ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- 'हमारे लिए यह शो एक शानदार मौका था, जिसमें हम दोनों ने साथ में अच्छा समय बिताया। जिंदगी की भाग-दौड़ से दूर, हमने एक-दूसरे को और बेहतर समझा। हम परफेक्ट कपल नहीं हैं, लेकिन अपनी कमियों को मानना और उनसे सीखना ही हमारी ताकत है। यह ट्रॉफी दर्शकों के प्यार और बाकी जोड़ियों की अच्छी भावना का नतीजा है।'
उन्होंने आगे कहा- 'हम बस यही चाहते हैं कि लोग जानें कि प्यार का मतलब परफेक्ट होना नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी अपने पार्टनर को चुनते रहना है।'


Click it and Unblock the Notifications











