क्या रिलेशनशिप की वजह से वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट के बाद क्या बोली पुलिस?
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैशाली पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं, जहां उनके घर में उनकी लाश मिली है। इस खबर ने उनके फैंस इंडस्ट्री के लोगों को शॉक्ड कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और मीडिया रिपोर्ट्स ने मुताबिक, शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। शुरुआती जांच के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार वैशाली ने सुसाइड नोट में दो युवक-युवती के नाम लिखे हैं और उन्होंने दोनों को सजा दिलाने की बात भी की है।

क्या बोले इंदौर के एसपी
इंदौर के एसपी एम रहमान के अनुसार वैशाली का पड़ोसी उन्हें काफी परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस अपनी जान देने के लिए मजबूर हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार वैशाली की शादी को उनके पड़ोसी ने तुड़वा दिया था ताकि, वो खुद वैशाली से शादी कर सके। वैशाली की सुसाइड नोट बरामद होने के बाद से पुलिस उनके पड़ोसी की तलाश कर रही है।
सुसाइड नोट की होगी जांच
पुलिस साथ ही, सुसाइड नोट की भी पूरी तरह जांच करने के बाद ही कोई जानकारी उपलब्ध कराएगी। उनकी मृत्यु के करीब 7 घंटे के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। इसलिए हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच कराएगी। इस वजह से पुलिस पहले हर एंगल से जांच को कर रही है।
आखिरी बार 2019 में आई थीं नजर
बता दें कि वैशाली ठक्कर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ससुराल सिमर का' जैसे सीरियल में भी काम किया था। आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











