बढ़े हुए वजन के चलते मां के रोले होने लगे ऑफर, फिर इस हसीना ने घाटाया 10 किलो वजन, हैरान कर देगा लुक

Vahbiz Dorabjee

Vahbiz Dorabjee Shocking Transformation: कई बार इंडस्ट्री में हसीनाओं को उनके लुक्स की वजह से मनचाहे रोल नहीं मिलते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिनके बढे हुए वजन की वजह से उन्हें मां के किरदार मिल रहे थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं वाहबिज दोराबजी की। अभिनेत्री ने अब 10 किलो वजन घटा लिया है और हर किसी को हैरान कर दिया है।

अब हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान वाहबिज दोराबजी ने अपने ट्रांसफार्मेशन को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "वजन कम करने का फैसला मैंने बहुत ही सोच समझ कर लिया था। मुझे ऐसा लगा कि यह मेरे करियर पर प्रभाव डाल रहा है। जो मुझे काम मिल रहा था मैं उसमें खुश नहीं थी।"

वाहबिज दोराबजी ने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे मां के किरदार ऑफर हो रहे थे। मैंने हमेशा से बॉडी पॉजिटिविटी को सपोर्ट किया, लेकिन अब हाल ही में मुझे ऐसे रोल के ऑफर आने लगे जो मेरी उम्र के एक्टर्स की मां का किरदार निभाने के थे। तब मैंने फैसला लिया कि मुझे खुद पर काम करना चाहिए और अब मैं खुश हूं।"

अपनी सेहत को लेकर बात करते हुए वाहबिज दोराबजी ने कहा कि "10 साल पहले मुझे थायराइड डायग्नोस हो गया था। जिसके चलते मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था और कुछ सालों के बाद मुझे डायबिटीज भी हो गई थी। जिस वजह से मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।" अगर अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होंने 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे बेहतरीन सीरियल्स से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई।

More from Filmibeat

Read more about: vahbiz dorabjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X