Tunisha Sharma ने क्रेप बैंडेज से फांसी लगाकर दी जान, हाथों में आई थी मोच

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने शो के सेट पर मेकअप रूम में ही फांसी लगा ली थी। अब तुनिषा शर्मा की आत्महत्या से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। तुनिषा शर्मा ने फांसी का फंदा बनाने के लिए क्रेप बैंडेज का इस्तेमाल किया था। अब पुलिस हर एंगल से उनकी आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार तुनिषा के हाथों में मोच आई थी जिसकी वजह से उन्होंने क्रेप बैंडेज को अपने हाथों में बांध रखा था। लेकिन, बाद में अपने कथित बॉयफ्रेंड शीजान के मेकअप रूम में उन्होंने क्रेप बैंडेज से ही फांसी लगाकर जान दे दी। तुनिषा की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।
एसीपी चंद्रकांत जाधव ने तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा है- 'पुलिस सभी एंगल से जांच करेगी, उनकी मृत्यु फांसी लगाने से हुई है।' वहीं, तुनिषा की मां ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, अब तक मिली जानकारी के अनुसार जांच में तुनिषा के प्रेग्नेंट होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है और न बॉडी पर किसी तरह के निशान पाए गए हैं।

कस्टडी में लिए गए शीजान
तुनिषा के निधन के बाद उनकी मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस ने शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने शीजान को चार दिनों के लिए कस्टडी में रखा है।

फांसी लगाकर की आत्महत्या
शनिवार को तुनिषा शर्मा शूटिंग कर रही थीं लेकिन, ब्रेक के बाद वो सेट पर नहीं लौटी। वहीं, इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो तुनिषा को शीजान के मेकअप रूम में फांसी पर लटका हुआ पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया।

क्या हुआ था ब्रेकअप
सब टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'अलीबाबा' में तुनिषा और शीजान साथ काम कर रहे थे। कई रिपोर्ट की मानें तो तुनिषा और शीजान का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। लेकिन, पिछले दिनों उनका ब्रेकअप हो गया था और तुनिषा इस बात से काफी परेशान थीं।

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव
आत्महत्या का कदम उठाने के कुछ समय पहले भी तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो मेकअप कराते हुए नजर आ रही थीं। तुनिषा पहले भी कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 'हैदर' में छोटी कैटरीना कैफ का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications