शादी के दो महीने बाद ही तंग आ गई ये टीवी एक्ट्रेस, अपने पति को अब करना चाहती हैं कैंसिल

Surabhi Chandana On Her Husband: सुरभि चंदना और करण शर्मा, जिन्होंने हाल ही में जयपुर में पारंपरिक अंदाज में शादी की है, वो अब अपने हनीमून के बाद मुंबई वापस आ गए हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी जिंदगी के पलों को शेयर करते देखा जाता है।
एक्ट्रेस ने कल शाम और आज सुबह अपने पति करण के कुछ कामों की झलक शेयर कीं। सुरभि ने खुलासा किया कि कैसे करण अपनी कार में पेट्रोल नहीं भरवाते हैं। जिसकी वजह से इस कपल को बिना एसी और खिड़कियां बंद करके गाड़ी चलानी पड़ी। करण की फिर से वही हरकत करने के बाद एक्ट्रेस ने आज फिर से अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया।
एक्ट्रेस ने करण की एक तस्वीर शेयर की और बताया कि करण कैसे पोज दे सकते हैं और दोबारा वही काम करने पर और उन्हें कोई पछतावा भी ना हो। सुरभि लिखती हैं- 'नया दिन, वही स्थिति बल्कि और भी बदतर। यह अपराधी है। इसकी हिम्मत कैसे हुई पोज देने की और जरा भी पछतावा ना करने की।'
इसके बाद एक्ट्रेस अगली स्टोरी में एक वीडियो शेयर करती हैं जिसमें वह बताती है कि कैसे पति करण एसी चालू करके गाने सुन रहे हैं और बताती हैं कि वह बिल्कुल निडर है। फिर करण यह कहते हुए नजर आते हैं कि वह अब आराम करना चाहते हैं। फिर सुरभि उनसे पूछती है कि क्या वह सीरियस है। वह उनसे पूछती हैं कि अगर कार रुक जाएगी तो कार को धक्का कौन देगा। इस पर करण सुरभि से कहते हैं कि वह कार को धक्का मारेंगी और कौन लगाएगा। सुरभि हैरान होकर करण के बाल खींचती है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, ''हंसूं के रोऊं? ''इस लड़के को कैंसिल करो।'' आपको बता दें, सुरभि और करण 13 साल के प्रेम संबंध के बाद शादी के बंधन में बंधे। एक्ट्रेस इस साल की शुरुआत यानी 2 मार्च को शादी के बंधन में बंधी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











