कुमकुम भाग्य के सेट पर सभी की पसंदीदा कौन हैं? टीवी एक्ट्रेस सृति झा ने बताया

By Filmibeat Desk

ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो 'कुमकुम भाग्य' अपनी रोमांचक कहानी और अभि (शबीर अहलुवालिया), प्रज्ञा (सृति झा), आलिया (रेहना पंडित), तनु (लीना जुमानी), रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा चापेकर) जैसे अपने-से लगने वाले किरदारों के विश्वसनीय चित्रण के चलते दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है।

हाल ही में इस शो में दो साल का लीप आया, जिसने सभी को चौंका दिया और सभी यह जानने को उत्सुक हो गए कि अब इन किरदारों की जिंदगी में आगे क्या होगा। दर्शकों ने देखा कि कैसे सभी का भाग्य बदल गया, और किस तरह प्रज्ञा अभि से नाराज है। जहां ये दोनों अपने मसले सुलझाने में लगे हैं, वहीं लगता है कि हमारे हीरो का कोई परिचित 'कुमकुम भाग्य' के सेट पर सभी की मदद कर रहा है। लेकिन आखिर यह गार्जियन एंजल कौन है? वो कोई और नहीं बल्कि शबीर अहलुवालिया की पत्नी कांची कौल है।

sriti jha

हम सभी जानते हैं कि 'कुमकुम भाग्य' फैमिली आपस में कितनी करीब है और यदि किसी को भी सलाह की जरूरत होती है, तो कास्ट का हर एक सदस्य, उसकी मदद के लिए तैयार रहता है। जहां सभी एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं, वहीं हाल ही में कांची इस सेट की अविश्वसनीय हीरो बन गई हैं। वो इसलिए क्योंकि, जब भी कोई सलाह के लिए सृति झा या शबीर के पास जाता है, तो शबीर उसका हल अपनी पत्नी से पूछते हैं। अब तो ऐसा लगता है, जैसे कांची पूरे 'कुमकुम भाग्य' परिवार को अपनी बेस्ट सलाह दे रही हैं।

'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा का रोल निभा रहीं सृति झा से जब पूछा गया कि ऐसी कौन-सी चीज है, जो शबीर के पास है और जो वो खुद भी चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मुझे मिलाकर सेट पर सभी लोग अपनी जिंदगी में एक कांची (कौल) चाहते हैं। यदि सेट पर किसी को किसी सलाह की जरूरत होती है या कोई समस्या हो तो शबीर मदद के लिए कांची की सलाह लेते हैं।'' उधर शबीर बताते हैं, ''उनके (कांची) पास हर मुश्किल का सबसे बढ़िया हल होता है, और वो सभी की मदद करने की कोशिश करती हैं।''

जहां कांची पूरे 'कुमकुम भाग्य' परिवार की मदद कर रही हैं, वहीं अभि और प्रज्ञा को अपने बीच मतभेद मिटाने में कौन मदद करेगा। 'कुमकुम भाग्य', हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X