'ब्रेस्ट पर क्रीम लगाने लगा... कपड़े उतारकर मेरे सामने...' जब टीवी की हसीना संग हुई थी गंदी हरकत

Sonal Vengurlekar Casting Couch

Sonal Vengurlekar Casting Couch: अक्सर एक्टिंग करियर बनाने के लिए सितारों को कंप्रोमाइज करने के लिए कहा जाता है। बॉलीवुड से लेकर टीवी की कई सारी ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर आवाज उठाई और अपनी कहानी सुनाई। आज हम आपको टीवी की एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत का खुलासा किया और हर किसी को हैरान कर दिया।

सोनल वेंगुर्लेकर टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और उन्होंने 7 O' Clock नाम की एक फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हालांकि अभिनेत्री को सीरियल 'कुछ तो लोग कहेंगे' से असल पहचान मिली। सोनल ने 'शास्त्री सिस्टर्स' नाम के सीरियल में देवयानी शास्त्री के किरदार में घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई।

हालांकि आपको बता दें कि सोनल वेंगुर्लेकर को करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। जब पूरे देश में मीटू कैंपेन चल रहा था तो खुद सोनम ने दिल दहला देने वाली आपबीती सुनाकर लोगों को हैरान कर दिया था। सोनल ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "यह तब की बात है जब मैं 19 साल की थी और स्ट्रगल कर रही थी।"

एक इंटरव्यू के दौरान सोनल वेंगुर्लेकर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "एक कास्टिंग वेबसाइट के जरिए उनकी मुलाकात राजा बजाज के साथ हुई। राजा ने मुझे ऑडिशन के लिए बुला लिया था और मैं सही से डायलॉग नहीं बोल पा रही थी। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा चेहरा बहुत अच्छा है, लेकिन मुझे प्रोफेशन की समझ होना जरूरी है और सुझाव दिया कि मैं एक सूट में उनकी मदद करूं।"

सोनल वेंगुर्लेकर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "बाद में राजा ने मुझे कपड़े बदलने को और फोटो सेशन को तैयार होने को कहा। उसके हाथ में क्रीम की एक बोतल नजर आ रही थी और उसने मुझे कहा कि इन्हें पहनने से पहले इसे मैं अपने ब्रेस्ट पर लगा लूं, ऐसा करने पर सही शेप मिलेगी। वह आगे आया। उसने मेरी ब्रेस्ट पर जबरदस्ती क्रीम लगाई। मैं डर कर वहां से भाग गई और उसे वक्त मेरे परिवार का कोई भी मेरे साथ में नहीं था।"

सोनल वेंगुर्लेकर ने राजा बजाज पर तांत्रिक विद्या जानने को लेकर भी दावा किया था। इस पर अभिनेत्री ने कहा था कि राजा बजाज ने उन्हें सारे कपड़े उतारने को कहा। यहां तक की कहा कि मैं तांत्रिक विद्या सिखाऊंगा और ऐसा करने पर आप रातों-रात स्टार बन जाओगी। एक्ट्रेस में खुलासा किया कि राजा ने उनसे कहा था कि "तुम्हें बिना कपड़ों के मेरे सामने बैठना होगा। मैं जब करूंगा और तुम उसे दोहराना।"

सोनल वेंगुर्लेकर ने बताया कि "मैंने उसे झिड़क दिया और कहा कि मुझे कुछ नहीं सीखना।लेकिन फिर वह मेरे जबरन कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा। मैं किसी तरीके से उसे कमरे से बाहर निकली और सीधे मॉडल और उसकी मां के पास पहुंची जो कि कमरे के बगल में थे। सोनल ने कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में राजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन राजा की पत्नी और बेटी ने सोनल पर वसूली के आरोप लगाए। बेटी शीना ने कहां की सोनम पैसों के लिए उनके पिता को ब्लैकमेल कर रही है।

Read more about: sonal vengurlekar features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X