Snehal Rai:अपने बच्चे को खोने के बाद अब टीवी अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द, बताया कितना मुश्किल है सब

Snehal Rai

Snehal Rai expressed her pain: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री स्नेहल राय ने कई सारे शोज के बाद लेकप्रियता हासिल की है। लेकिन अब अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है और अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गई हैं। स्नेहल राय शादी के फौरन बाद बेटे की मां बन गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस का बेटा जब चार महीने का था तब उसकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थीं। अब एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है।

स्नेहल राय का दर्द-

अभिनेत्री स्नेहल ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे में अभिनेत्री ने अपने चार महीने के बच्चे को खोने का दर्द बयां किया है। शादी के तुरंत बाद अभिनेत्री एक बच्चे की मां बनी थीं और बेहद खुश थीं, लेकिन लंबी बीमारी के चलते उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया था।

Recommended Video

TV actress Snehal Rai का चार महीने के बेटे के निधन को यादकर छलका दर्द; कहा सौ मौतों के...| FilmiBeat

अभिनेत्री ने कहा, शादी के बाद मेरा एक बेटा हुआ था जब वह चार महीने का था तब हमने उसे एक बीमारी के कारण खो दिया था। उसका नाम रुद्र था। स्नेहल ने आगे कहा, मैं एक एनजीओ रुद्रकल्प क्रिएशंस खोलने की प्रक्रिया में हूं। यह मैंने अपने बच्चे के लिए किया है।

वह जहां भी हो भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। यह सब मेरे बच्चे के लिए था। वह जहां भी हैं, वह एक खूबसूरत जगह है। इसके बाद जिंदगी के प्रति मेरा नजरिया बदल गया। मैंने अपना बच्चा खोया, लेकिन कितने बच्चे ऐसे हैं, जिनकी मां नहीं है।

तो या तो मैं इसका शोक मनाऊं या उन बच्चों की मां बन जाऊं। मैंने दूसरा चुना। मैं इस मुस्कान को उन बच्चों को बांटना चाहती हूं। मैं उन महिलाओं की मदद करना चाहती हूं, जो मेरी और मेरी मां की तरह घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं।

अपने चार महीने के बच्चे को खोने के दर्द को बयां करते हुए स्नेहल ने कहा, एक बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर है। मैं एक हफ्ते के लिए कमरे में बंद हो गई थीं। मैं बस वॉशरूम जाती और अपने बिस्तर पर बैठ जाती। मुझे खाना याद नहीं है।

एक बार मैं एक अनाथालय में गई और एक बच्चे ने मुझे गले से लगा लिया और मुझे 'आई' बुलाया। उसने मुझे लाइफ में वापस आने के लिए किक दी थी। इस तरह से एक्ट्रेस ने अपना दर्द बताया और सब इसको लेकर अब अपनी अपनी प्रतिकियाएं दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X