24 सालों में इतनी बदल गई है टीवी की तुलसी, मॉडलिंग के बाद एक्टिंग से बनाई पहचान, फोटो देख लोग हुए हैरान

भारत की महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे की एक वक्त था जब टीवी इंडस्ट्री पर वह राज करती थी। उन्होंने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। एक्ट्रेस से लेकर देश की एक मशहूर राजनेता बनने तक स्मृति ईरानी का लुक काफी बदल चुका है।
साल 1998 में स्मृति ईरानी मिस इंडिया प्रेजेंट फाइनलिस्ट बन गई थी और इसी साल उन्हें मीका सिंह के एल्बम सावन में लग गई आग में एक्ट करने का अवसर प्राप्त हुआ था। साल 2000 में स्मृति ईरानी ने आतिश और हम हैं कल आज और कल शो से टेलीविजन इंडस्ट्री पर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक एकता कपूर ने दिया।
एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में लीड रोल निभाकर स्मृति ईरानी काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। यह शो 8 सालों तक टीवी पर चला रहा। हालांकि बीच में एकता कपूर से उनके मन मोत हो गए थे और इसके चलते वह शो से अलग हो गई। लेकिन फिर साल 2008 में उन्होंने एक बार फिर वापसी की। स्मृति ने विरुद्ध, तीन बहू रानियां और एक थी नायिका जैसे सीरियल्स में भी काम किया। फिर फल 2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला लिया।


Click it and Unblock the Notifications