टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह ने दिखाया महाकुंभ में मची भगदड़ से पहले का नजारा, बोलीं- भीड़ बहुत हो चुकी है...

TV Actress Smita Singh showed the scene of Mahakumbh Stampede: 144 साल बाद लगे महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के खास मौके पर तमाम 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे, लेकिन इस खास मौके पर अधिक भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हुए और बताया जा रहा है इस भगदड़ में 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
शाम से ही होने लगी भारी भीड़
कुछ देर के लिए शाही स्नान को रोक दिया गया था, लेकिन अब फिर से स्नान शुरी हो चुका है। तमाम सितारे भी इस खास मौके पर गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह ने महाकुंभ में मची भगदड़ से पहले का एक वीडियो शेयर किया है। जिस देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, स्मिता सिंह के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ स्नान करने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंच चुकी है। वह वीडियो में कहती हैं कि शाम के 7 बजे हैं और बहुत ही ज्यादा भीड़ हो चुकी है।
स्मिता सिंह ने बताया कुंभ का हाल
वहीं स्मिता अगले वीडियो में कहती हैं कि हमें एक पतला सा चौराहा क्रॉस करने में 10 मिनट लग गए। क्योंकि हम दूध लेने के लिए जा रहे थे और दूध भी मिला नहीं। शाम की चाय की जगह एक लड़के ने पूछा दीदी आईस्कीम खा लो, लेकिन ठंड बहुत ज्यादा है। हम तो बस भगवान का नाम लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं भगवान अब कैसे भी करके एक दूध की दुकान मिल जाए। क्योंकि ठंड बहुत ज्यादा है और बहुत भीड़ भी।
कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं स्मिता
आपको बता दें कि स्मिता सिंह लंबे समय से कुंभ मेला में हैं। वह अपने इंस्टा पर लगातार महाकुंभ से जुड़े पोस्ट कर रही हैं। आपको याद दिला दें कि स्मिता सिंह भाग्य विधाता, लुटेरी दुल्हन, कुसुम, हिटलर दीदी जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











