So Cute..श्वेता तिवारी ने शेयर की पिता-बेटे की प्यारी सी तस्वीर!
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने बेटे रियांश की तस्वीर पति अभिनव कोहली के साथ शेयर की है...आप भी देखें
हाल ही में एक बेटे की मां बनी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने बेटे की एक और बेहद प्यारी सी तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में श्वेता के बेटे पति अभिनव की गोद में सोते हुए नजर आ रहें है।

श्वेता ने यह बेहद ही प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, You are the most beautiful thing I keep inside my heart ❤।
बता दें, श्वेता और अभिनव ने अपने बेटे का रियांश कोहली रखा है। बच्चे के जन्म के बाद अभिनव और श्वेता ने बेटे की तस्वीर शेयर की थी, जिसमे रियांश का चेहरा नजर नहीं आया था।
श्वेता तिवारी ने शेयर की बेटे की तस्वीर...और बताया नाम
गौरतलब है कि, श्वेता तिवारी पहले से ही पन्द्रह वर्षीय पलक की मां है। बता दें, श्वेता ने पलक के कहने पर ही अभिनव से शादी के लिए हामी भरी थी। श्वेता ने अभिनव के साथ 2013 में शादी की थी। श्वेता 2010 से अभिनव को डेट कर रही थीं। श्वेता की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने राजा चौधरी से शादी की थी।
बेटी के कहने पर की दूसरी शादी..कुछ ऐसी है इनकी कहानी!
दर्शक श्वेता को 'नागिन', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'परवरिश और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में देख चुके हैं। श्वेता को आखिरी बार लाइफ ओके के शो 'बेगुसराय' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











